शव उठाने गये थानाध्यक्ष को मारी गोली

0

आरा : भोजपुर के सहार थाना क्षेत्र में चौकीदार के पुत्र की हत्या के बाद शव उठाने गयी पुलिस दल पर उग्र लोगों ने हमला कर दिया। इस दौरान पुलिस पर कई राउंड गोलियां भी चलाई गईं जिसमें सहार के थानाध्यक्ष गंभीर रूप से घायल हो गये।
पुलिस सूत्रों ने बताया कि बजरयां गांव के कटैया टोला में शुक्रवार की देर रात अपराधियों ने चौकीदार के पुत्र तीस वर्षीय लालबाबू यादव की गोली मारकर हत्या कर दी। घटना के बाद सहार थानाध्यक्ष संजय यादव के नेतृत्व में पुलिस दल शव उठाने गया। तभी अचानक अपराधियों ने हमला कर दिया और गोलियां चलाईं। गोलीबारी में थानाध्यक्ष संजय यादव बांह में गोली लगने से घायल हो गये। उन्हें तत्काल आरा सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया।
जानकारी के अनुसार कटैया टोला में नागा यादव के होटल पर कुछ लोग हंगामा कर रहे थे। तभी नागा के समर्थकों ने गोलीबारी की जिसमें चौकीदार के पुत्र लालबाबू की मौके पर ही मौत हो गयी। घटना के बाद उग्र ग्रामीणों ने नागा के होटल और उसके सहयोगी हरेन्द्र यादव के घर जमकर तोड़फोड़ की। उग्र लोगों ने पुलिस जीप को भी क्षतिग्रस्त कर दिया तथा दो अन्य वाहनों में आग लगा दी। सूचना मिलते ही पुलिस अधीक्षक अवकाश कुमार बड़ी संख्या में पुलिस बल के साथ गांव पहुंचे। इस दौरान छह से अधिक लोगों को गिरफ्तार किया गया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here