सबको पाकिस्तान भेजने वाले नवादा छोड़कर भागे : राबड़ी

0

नवादा : बिहार की पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी ने कहा कि गिरिराज सिंह सबको पाकिस्तान भेजते—भेजते खुद नवादा से भाग गए। वे बेगूसराय से भी चुनाव हारेंगे।
पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी ने आज से चुनाव प्रचार शुरू कर दिया है। गुरुवार को उन्होंने अपनी पहली सभा बिहार के नवादा लोकसभा क्षेत्र में की।
राजद उम्मीदवार विभा देवी के समर्थन में जहां राबड़ी देवी ने लोगों से वोट मांगा वहीं नवादा के पूर्व सांसद गिरिराज सिंह पर निशाना भी साधा। उन्होंने गिरिराज सिंह को भगोड़ा कहा।
राबड़ी देवी ने कहा कि लालू प्रसाद यादव और राजबल्लभ यादव को साजिश के तहत फंसाया गया है। लेकिन इस चुनाव में महागठबंधन का हाथ मजबूत करके केंद्र से मोदी को भगाना है। राबड़ी देवी ने दावा किया कि जनता महागठबंधन के साथ है। हमारी सभाओं में भीड़ उमड़ रही है। हालांकि उन्होंने तेजप्रताप यादव और सारण से चुनाव लड़ने के सवाल पर चुप्पी साध ली।
बता दें कि नवादा से राजद के टिकट पर विभा देवी चुनाव मैदान में हैं। उनके पति और पूर्व आरजेडी एमएलए राजबल्लभ यादव को अदालत ने नाबालिग से रेप का दोषी मानते हुए उम्रकैद की सजा सुनाई है। फिलहाल वे जेल में सजा भुगत रहे हैं। राजबल्लभ लालू यादव के बेहद करीबी माने जाते हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here