रिटायर्ड बैंक कर्मियों ने निकाली रैली, 7 को दिल्ली में धरना

0

पटना : आज पटना के गांधी मैदान के पास बैंकों के रिटायर्ड कर्मचारियों ने अपनी मांगों के समर्थन में एक रैली का आयोजन किया। स्टेट बैंक ऑफ इंडिया गांधी मैदान गेट के पास सभी रिटायर्ड कर्मचारी इक्कठे हुए तथा सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। कर्मचारियों को संबोधित करते हुए एसबीआई रिटायर्ड कर्मचारी एसोसिएशन के अध्यक्ष हरेंद्र प्रसाद ने कहा कि हमलोग बैंकर हैं और जीवनभर हमने सरकार की सेवा की है। लेकिन हमारे ही पैसे को सरकार हमें नहीं देना चाह रही है और तरह-तरह के नियम और अधिनियम लाकर सभी सुविधाओं को बंद कर रही है। हरेंद्र कुमार ने कहा कि हमलोग रिटायर्ड पर्सनल हैं और इस उम्र में हमे सड़कों पर निकलना पड़ रहा है। सभी बैंकों के सभी संघठन हमलोगों के साथ हैं।
वहीं आल इंडिया बैंक रिटायर्ड कर्मी फेडरेशन बिहार के महामंत्री सुनील श्रीवास्तव ने कहा कि अपनी मांगों को लेकर हम विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं। सभी रिटायर्ड बैंक कर्मचारियों ने यह फैसला किया है कि 7 जनवरी को दिल्ली में धरना दें। 7 जनवरी को पूरे देश से बैंकर जंतर-मंतर पर धरना देंगे और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मिलकर अपनी बात रखेंगे। उन्होंने कहा कि पेंशन स्कीम की पुनः समीक्षा होनी चाहिए। केंद्र सरकार ने कुछ मापदंड बना रखे हैं, उन्हीं मापदंडो के अनुसार फैमिली पेंशन का रिवीजन हो। 2002 से पहले जो बैंककर्मी रिटायर्ड हो गए हैं, उनके पेंशन में अभी तक डीए का 100 परसेंट समायोजन नहीं किया गया है। देश के सबसे बड़े बैंक स्टेट बैंक में जो पेमेंट मिलती है, उसका पचास प्रतिशत पेंशन के तौर पर नहीं मिलता है। 2016 में जो ग्रेच्युटी बढ़ी है उसे भी लागू किया जाय। सुनील श्रीवास्तव ने बताया कि हमारी यही मांगे हैं।
मानस दुबे

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here