नालंदा कलेक्टेरियट के बड़ा बाबू के घर डाका, दस लाख लूटे

0

राजगीर : बिहार में नालंदा जिले के लहेरी थाना क्षेत्र के नालंदा कॉलोनी में डकैतों ने आज तड़के नालंदा समाहरणालय के कर्मचारी के घर डाका डालकर दस लाख की संपत्ति लूट ली। पुलिस सूत्रों ने बताया कि तीन डकैत आज तड़के नालंदा समाहरणालय में पदस्थापित बड़ा बाबू शशि भूषण प्रसाद के घर में छत के सहारे प्रवेश कर गये।

इसके बाद डकैतों ने हथियार का भय दिखाकर परिवार के सभी सदस्यों को कब्जे में ले लिया और घर में रखे करीब साढ़े चार लाख के आभूषण, ढ़ाई लाख रूपये नकद समेत दस लाख की संपत्ति लूट ली और फरार हो गये। सूत्रों ने बताया कि इस सिलसिले में संबंधित थाना में प्राथमिकी दर्ज कर पुलिस डकैतों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है।

swatva

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here