छपरा : नई दिल्ली से बरौनी को जाने वाली वैशाली सुपरफास्ट एक्सप्रेस में दो यात्रियों को नशाखुरानी गिरोह के सदस्यों ने अपना शिकार बनाया। उन्हें नशीली वस्तु खिलाकर सारा सामान लूट लिया और गायब हो गए। बोगी के अन्य यात्रियों ने छपरा जंक्शन पर दोनों यात्रियों को उतार दिया और जीआरपी को सूचना दी। रेल पुलिस के सहयोग से दोनों का इलाज कराया जा रहा है। नशाखुरानी का शिकार हुआ एक युवक तरैया थाना क्षेत्र के रामजी राय का 17 वर्षीय पुत्र सोनू कुमार बताया जाता है, जबकि दूसरा उसका मौसा उमेश बताया जाता है। दोनों के पास उपलब्ध नगद तथा सामान लूट लिया गया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।