मानपुर में मंत्री ने की नाला निर्माण की शुरुआत

0

गया : मानपुर राणा नगर में 126 करोड़ की लागत से वार्ड 50 में नाला निर्माण की आधारशील रखी गयी। इससे राणा नगर के लोगों की समस्या दूर होगी। गुरुवार की सुबह 11:00 बजे नगर विकास एवं आवास मंत्री सुरेश शर्मा, पूर्व मंत्री सह स्थानीय विधायक अवधेश कुमार सिंह ने संयुक्त रूप से नारियल फोड़कर नालागढ़ कार्य की आधारशिला रखी। नाला निर्माण कार्य में 13000000 रुपए खर्च होंगे। विधायक ने कहा कि मानपुर में कई समस्याएं हैं। सरकार मानपुर को नगर निगम क्षेत्र के अंदर रखकर विकास को गति दे सकती है। मानपुर के 7 वार्ड नगर निगम क्षेत्र के अंदर आते हैं। अब समूचे मानपुर को निगम क्षेत्र के अंदर लाना चाहिए। मौके पर कांग्रेस नेता डॉक्टर शशि शेखर सिंह, विभाग के प्रधान सचिव चैतन्य प्रसाद, वार्ड पार्षद बीना देवी, मनोज कुमार, गोपाल पटवारी आदि मौजूद थे।

(अखिलेश कुमार)

swatva

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here