केरल के बाढ़ पीड़ितों को बिहार ने दिये 10 करोड़

0

पटना : मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने केरल बाढ़ पीड़ितों की मदद के लिए मुख्यमंत्री राहत कोष से 10 करोड़ अंशदान की घोषणा की है। उन्होंने केरल के मुख्यमंत्री पी. विजयन को पत्र लिख कर कहा कि लगातार बारिश के कारण केरल में आई भीषण बाढ़ के शिकार लोगों तथा बड़े पैमाने पर हुए नुकसान को लेकर उन्हें गहरा दुख है। उन्होंने बिहार के लोगों की ओर से पीड़ितों के लिए गहरी संवेदना व्यक्त की तथा कहा कि इस प्राकृतिक आपदा के दौरान होने वाले नुकसान की पीड़ा बिहार के लोगों से बेहतर कौन समझ सकता है। उन्होंने घोषणा की कि केरल के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में राहत एवं पुनर्वास में मदद हेतु बिहार सरकार 10 करोड़ रुपये का अंशदान कर रही है।
उन्होंने आशा व्यक्त की कि बाढ़ की विभीषिका से शीघ्र ही केरल के लोग उबरने में सक्षम हो सकेंगे। केरल के लोगों की दृढ़ता उनको इस तबाही से उबारने मददगार साबित होगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here