केंदुआ में पुलिस पिकेट बनाने का विरोध, पथ जाम

0

नवादा : नवादा मुफ्फसिल थाना क्षेत्र के केंदुआ गांव में पुलिस पिकेट बनाये जाने का विरोध शुरू हो गया है। चयनित भूमि पर आरंभ कराये गए कार्य को ग्रामीणों ने रोक दिया है। इसके साथ ही महिलाओं ने राजमार्ग संख्या 31 को जाम कर अपना आक्रोश व्यक्त किया।
सदर एसडीपीओ विजय कुमार झा ने बताया कि उक्त भूमि पर विवाद पूर्व से चला आ रहा था जिसे सुलझाने के बाद कार्य आरंभ किया गया। बावजूद लोगों ने फिर इसका विरोध करना आरंभ कर दिया। फिलहाल वरीय अधिकारियों ने लोगों को समझा—बुझाकर जाम को समाप्त करा यातायात को चालू करवा दिया है। उक्त मामले पर ग्रामीणों के साथ अधिकारी फिर विचार—विमर्श करेंगे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here