दो घरों से डकैतों ने लाखों का माल लूटा

0

छपरा : बिहार के छपरा में मुफस्सिल थाना क्षेत्र के महत्वरिया गांव में बीते कल की देर रात हथियारबंद अपराधियों ने घर में डाका डाल कर लाखों का गहना व नगद लूट लिया। बताया जाता है कि अपराधियों ने विशाल कुमार के घर में छत के रास्ते से प्रवेश किया। इसके बाद उन्होंने घर के सभी सदस्यों को बंधक बना लिया तथा एक—एक कमरे को खंगाल डाला। उन्होंने अलमारी तोड़कर उसमें रखा नगद व आभूषण लूट लिया व आराम से चलते बने। इसके बाद अपराधियों ने विशाल के पड़ोसी वीरेंद्र सिंह के किराए के घर को निशाना बनाया। एक साथ दो घरों में लूटपाट के बाद वे भाग निकले। उनके भागने के बाद घरवालों ने शोर मचाया और स्थानीय थाना को खबर किया। थाना अध्यक्ष शशि भूषण चौधरी घटनास्थल पर पहुंचे और छानबीन में लग गए। गृहस्वामी विशाल कुमार ने बताया कि 6 से 7 की संख्या में आए बदमाशों ने बंधक बनाकर लूटपाट को अंजाम दिया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here