शिवभक्त राहुल का अपमान भगवान शिव का अपमान : कौकब

0
BPCC office

पटना। बिहार प्रदेश कांग्रेस कमिटी अध्यक्ष कौकब कादरी ने शिव भक्त राहुल गांधी के मानसरोवर तीर्थ यात्रा पर जाते ही भाजपा नेताओं के अपमानजनक बयान को स्वंय शिव जी व सनातन हिन्दू धर्म परंपरा का अपमान बताया है।

Kaukab Qadri Bihar state Congress president (acting)

कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि राफेल विमान के घोटालेबाज और उद्योगपतियों संग विलासिता में रमें भाजपा नेता भगवान शिव के अनन्य भक्त राहुल का अपमान कर स्वंय को अहंकार से पीड़ित एवं जन भावना व धार्मिक भावना के विरोधी राजा होने का परिचय दिया है।
उन्होंने कहा कि वैसे भी हिन्दू धर्म परंपरा में वर्षो से तीर्थ यात्रियों का सम्मान व पूजन करने की परंपरा रही है। तीर्थ यात्रियों का अपमान तो राक्षसी वृत्ति का परिचायक है। न जाने भाजपा नेताओं को आजकल इतना घमंड क्यों है कि वो अब हिन्दू धर्म का भी अपमान करने लगे। वैसे भी कहावत है— विनाश काले विपरीत बुद्धि, जो भाजपा पर सटीक बैठती है।
हिन्दू धर्म के नकली हितैषी बन सत्ता का स्वाद चख रही भाजपा हिन्दू धर्म का अपमान कर सत्ताच्यूत भी होगी।

swatva

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here