छपरा में संकल्प पत्र के साथ बांटे गए 1001 पौधे

0

छपरा : सामाजिक संस्था सोशल सर्विस एक्सप्रेस ने पर्यावरण के प्रति समाज को जागरूक करने के लिए रविवार को छपरा के थाना चौक पर 1001 लोगों को संकल्प पत्र के साथ 1001 पौधा मुफ्त वितरीत किया। इसका आयोजन संस्था ने “एक पेड़-अनेक जिंदगी” कार्यक्रम के अन्तर्गत किया। इस मौके पर संस्था के अध्यक्ष डॉक्टर राजीव रंजन ने लोगों को बताया कि पौधे लगाने  से ज्यादा जरूरी इनकी देखभाल करना है। पक्षियों, जानवरों और मनुष्यों के लिए भोजन के रूप में फलों और पत्तियों को प्रदान करना। फर्नीचर, दरवाजे, खिड़कियां, बर्तन, स्टेशनरी जैसी विभिन्न वस्तुओं के निर्माण के लिए लकड़ी, रबड़ और अन्य कच्ची सामग्रियों के तौर पर पेड़ पौधों का महत्व काफी बढ़ जाता है। पेड़ बहुत सारे लाभ प्रदान करते हैं और पारिस्थितिक संतुलन बनाए रखने के लिए बहुत महत्वपूर्ण हैं। पर हम इनको क्रूरता से काटते जा रहे हैं। इस नुकसान की क्षतिपूर्ति करने के लिए वृक्षारोपण आवश्यक है। संस्था के संरक्षक बिक्की आनंद ने कहा कि पेड़ जीवनदायिनी ऑक्सीजन देते हैं। प्रकृति की तरफ से धरती पर मानवता को दिया गया ये सबसे अनमोल उपहार है, जिसका हमें आभारी होना चाहिए। संस्था के भवर किशोर ने बताया कि संस्था ने कई बार पौधारोपण का कार्य किया पर पौधों का सही संरक्षण नहीं हो पाने से सकारात्मक परिणाम नहीं आए। इस बार संस्था ने तय किया था कि सिर्फ एक पौधा एक ब्यक्ति को संकल्प पत्र के साथ दिया जायगा। संस्था ने सभी लोगो से संकल्प पत्र लेकर ही पौधा वितरीत किया और एक संरक्षण का दायित्व दिया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए आईएमए के सचिव रविरंजन ने कहा कि संस्था का उद्देश्य पौधों के वितरण के साथ-साथ उसका संरक्षण भी है। आईएमए सारण और आईएमए छपरा सेंट्रल के सभी पदाधिकारीगण का सहयोग इस कार्यक्रम को मिला। कार्यक्रम को डॉक्टर उदय पाठक, मनोज संकल्प, सौरभनागवंशी, अमरेन्द्र सिंह, ज़ायका के नवीन कुमार, प्रणव ने संबोधित किया। कार्यक्रम में मुख्य रूप से डॉक्टर रामएकबाल प्रसाद, डॉक्टर किरण ओझा ,डॉक्टर विवेक कुमार, डॉक्टर आलोक कुमार सिन्हा, डॉक्टर वर्मा, अनिकेत कश्यप, नीरज सुप्रीत प्रसून, सुजीत, रवि, लवकुमार, नेहा पूजा, अनिता सिंह, अभिषेक ऋतुराज, शुभम,एंजल्स द हेल्पिंग हैंड की अध्यक्षा अर्चना सहित संस्था के सभी सदस्य मौजूद थे। कार्यक्रम का संचालन संस्था के महासचिव रंजन श्रीवास्तव ने किया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here