भाजपा कार्यसमिति : ‘केंद्र की नीतियों को जन—जन तक पहुंचाएंगे’

0

बोधगया : प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की ‘सबका साथ, सबका विकास’ पर आधारित कल्याणकारी नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने के संकल्प के साथ आज बोधगया में बिहार प्रदेश भाजपा कार्यकारिणी की दो दिवसीय बैठक आयोजित हुई। इसमें तीन तलाक़ कानून को महिला समानता की ओर बढ़ते कदम के तौर पर प्रस्तुत करने और दुष्कर्मियों को कठोर दंड का प्रावधान आदि बिन्दुओं पर विशेष चर्चा हुई।
बोधगया के अटल बिहारी वाजपेयी नगर में प्रदेश कार्यकारिणी की दो दिवसीय बैठक का उद्घाटन बिहार प्रदेश प्रभारी सह राष्ट्रीय महासचिव भुपेंद्र यादव ने किया। उनके साथ मंच पर उपमुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी, प्रदेश अध्यक्ष नित्यानंद राय समेत तमाम वरीय नेता मौजूद थे। बैठक के प्रारंभ में गया जिला अध्यक्ष श्री धनराज शर्मा ने स्वागत भाषण प्रस्तुत किया जिसके बाद बिहार भाजपा अध्यक्ष श्री नित्यानंद राय का अध्यक्षीय भाषण हुआ।
बिहार भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष एवं राज्यसभा सांसद गोपाल नारायण सिंह ने भारतरत्न स्व. अटल बिहारी वाजपेयी जी के सम्मान में शोक प्रस्ताव प्रस्तुत किया और दो मिनट का मौन रखा गया। पथ निर्माण मंत्री श्री नंदकिशोर यादव ने राजनीतिक प्रस्ताव पेश किया जिसे केन्द्रीय स्वास्थ्य राज्यमंत्री अशिवनी कुमार चौबे और बिहार भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष व पूर्व मंत्री श्री नीतीश मिश्र ने समर्थन किया। कार्यसमिति की बैठक में स्वास्थय मंत्री मंगल पाण्डेय, कृषि मंत्री प्रेम कुमार, भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष रेणु देवी, राष्ट्रीय प्रवक्ता सैयद शहनवाज हुसैन, केन्द्रीय मंत्री गिरिराज सिंह, केन्द्रीय स्वास्थ्य राज्यमंत्री अशिवनी कुमार चौबे, सांसद हरी मांझी, सांसद गोपाल नारायण सिंह,आर के सिन्हा,प्रदेश संगठन महामंत्री नागेन्द्र जी,सह संगठन महामंत्री शिव नारायण जी भी मंचस्थ थे। कार्यक्रम को सफल बनाने में महामंत्री प्रशांत कुमार, राकेश कुमार, उपाध्यक्ष अनुज शर्मा, आइटी सेल के कमल कुमार, विनोद गुप्ता, प्रवक्ता योगेश कुमार आदि नेता व पदाधिकारी उपस्थित थे।
(अखिलेश कुमार)

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here