बेगूसराय में भाजयुमो महामंत्री की गोली मारकर हत्या, 3 अन्य नाजुक

0

बेगूसराय : लॉकडाउन के बीच आज रविवार की सुबह अपराधियों ने बेगूसराय में एक भाजपा नेता की गोली मारकर हत्या कर दी। मृतक की पहचान भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा के महामंत्री धीरज भारद्वाज के रूप में की गई है। गोलीबारी में तीन अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए जिनमें दो की हालत नाजुक है। हत्या के बाद पूरे बेगूसराय में तनाव फैल गया है। केंद्रीय मंत्री और बेगूसराय के सांसद गिरिराज सिंह ने इस हत्याकांड को लेकर जिले के एसपी को आड़े हाथ लिया। उन्होंने सरकार से अपराधियों को अविलंब गिरफ्तार करने की मांग की है।

जानकारी के अनुसार भाजयुमो नेता की हत्या को मुफस्सील थान क्षेत्र के कैथमा गांव में अंजाम दिया गया। भाजयुमो नेता धीरज भारद्वाज अपने डेरा से मवेशी को चारा देकर लौट रहे थे तभी पूर्व से घात लगाए दो अपराधी उनपर अंधाधुंध फायरिंग करने लगे। गोलीबारी में भाजपा नेता धीरज भारद्वाज की मौके पर ही मौत हो गई। प्राथमिक तौर पर यह कहा जा रहा है कि आपसी विवाद में इस घटना को अंजाम दिया गया है। हत्या की वारदात को अंजाम देने के बाद अपराधी आराम से फरार हो गए। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

swatva

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here