कांग्रेस में गुटबाजी के लिए कोई जगह नहीं : मदन मोहन झा

0

पटना : बिहार कांग्रेस के नए प्रदेश अध्य्क्ष मदन मोहन झा ने कहा कि उनकी पार्टी 2014 में बीजेपी द्वारा फैलाये गए झूठे प्रचार के कारण हारी। आज बीजेपी नोटबन्दी, जीएसटी, राफेल जैसे मुद्दे पर विफल साबित हुई है। हम 2019 में वापसी करेंगे, हम उनकी तरह झूठ का सहारा लिए बिना जीत हासिल करेंगे।

सदाकत आश्रम के हॉल में नए प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष के लिए कार्यक्रम रखा गया था। कांग्रेसजनों के बीच मदन मोहन झा ने अपना रुख साफ करते हुए बताया कि प्रदेश कांग्रेस की इस नयी टीम में कोई गुटबाजी नहीं होगी। यह टीम जनता के बीच में जाकर काम करेगी। अपने संबोधन में उन्होंने कहा कि आने वाले चुनाव में हर जगह कांग्रेस ही कांग्रेस नज़र आएगी। आज के स्वागत समारोह से ककौब कादरी नदारद थे। उनकी नाराज़गी की फुसफुसाहट सभी जगह दिखाई दे रही थी। कादरी के बारे में मदन मोहन झा ने कहा कि कादरी जी को जरूरी काम था। इस वजह से उन्होंने आज जल्दी आकर अपनी औपचारिकता पूरी कर के चले गए।

swatva

कांग्रेस की इस नयी टीम में प्रचार समिति के चेयरमैन बने डॉ. अखिलेश सिंह ने मंच से कहा कि कांग्रेस में मेरा आगमन 2010 में हुआ था। पुराने लोगों के साथ-साथ नए लोगों को भी मौका राहुल गांधी ने दिया है। हमें ऐसा अध्य्क्ष मिला जिससे किसी को कोई आपत्ति नहीं है। वहीं मौके पर मौजूद डॉ. शकील अहमद ने कहा कि ‘कार्यकर्ताओं का पसीना बहेगा तो हमारा खून बहेगा’। हम महागठबंधन में रह कर चुनाव लड़ेंगे। राहुल गांधी ही देश के अगले प्रधानमंत्री बनेंगे।

मंच संचालन पूनम पासवान ने करते हुए कहा कि पूरा देश कांग्रेस की ओर देख रहा है। हम किसी भी आरक्षण के विरोधी नहीं हैं। लेकिन हमें स्वर्ण समाज के लिए भी कुछ सोचना होगा। पिछले दिनों डाकबंगला में स्वर्ण समाज के लोगों पर हुए लाठीचार्ज का विरोध करते हुए उन्होंने कहा कि स्वर्ण समाज आज के समय में अकेला पड़ चुका है। इसलिए सभी पार्टियों को स्वर्ण आरक्षण के लिए सोचना होगा।

वहीं कांग्रेस के एक नेता ने बताया कि इतनी भीड़ तो अशोक चौधरी भी नहीं कर पाते थे। प्रदेश कांग्रेस के इतने बड़े कार्यक्रम में भीड़ के कारण स्थिति नियंत्रण के बाहर चली गयी थी। भीड़ को नियंत्रण में लाने के लिए मंच पर फ़ोर्स के जवानों को आना पड़ा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here