मकान का छज्जा गिरा, 5 बच्चों समेत दर्ज़नों जख्मी

0

नवादा : बिहार में नवादा जिले के नारदीगंज प्रखंड मुख्यालय चौक पर स्थित एक मकान का छज्जा गिरने से दर्ज़नों लोग जख्मी हो गये। घायलों में अधिकतर बच्चे हैं। सभी घायलों को इलाज के लिए प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र में भर्ती कराया गया है। जानकारी के अनुसार पांच बच्चों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
बताया जाता है कि मुहर्रम के ताजिया पहलाम के पूर्व जुलूस निकाला गया था। देखने के लिए भारी संख्या में लोग उक्त मकान के विभिन्न तल्लों पर जमा हो गये। अधिक दबाब होने के कारण छज्जा भरभरा कर गिर गया जिससे दर्जन से भी अधिक लोग जख्मी हो गए।
जख्मी अभिषेक कुमार, कमलेश कुमार, धर्मेन्द्र कुमार व शाहील और अन्य को ईलाज के लिये प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र लाया गया। डाक्टरों ने सभी को खतरे से बाहर बताया है। घटना के बाद वहां अफरातफरी मच गई। पुलिस ने मौके पर पहुंच जांच शुरू कर दी है। जख्मी लोगों में शामिल सभी लोग नारदीगंज बाजार के निवासी हैं। बताया जाता है कि घायलों में शामिल टुनटुन चौधरी का 15 वर्षीय पुत्र धर्मेन्द्र कुमार जो छज्जा के नीचे अपनी बाइक पर बैठकर अखाड़ा देख रहा था तभी छज्जा टूटकर उसके सिर पर गिर पड़ा। इसके अलावा सोनू प्रसाद का पुत्र 6 वर्षीय शाहिल कुमार व 7 वर्षीय नेभी कुमारी, राजेश पासवान का 12 वर्षीय कमलेश कुमार, सुरेन्द्र चौधरी का 5 वर्षीय पुत्र अभिषेक कुमार छज्जा पर खड़ा होकर अखाड़ा देख रहे थे। इसी बीच छज्जा टूटकर गिर गया। फलतः सभी जख्मी हो गए। जख्मी में दो की हालत गंभीर है। धर्मेंद्र कुमार 15 वर्ष व अभिषेक कुमार 5 वर्ष के हैं। इस छज्जे में इन चारों बच्चे के अलावा दर्जनों बच्चे खड़े थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here