वारिसलीगंज मे गोली मारकर युवक की हत्या

0

 

नवादा: जिले के वारिसलीगंज थाना क्षेत्र के दौलतपुर गाँव में विवेक कुमार नामक 35 वर्षीय युवक की  गोली मारकर हत्या कर दी गई। घटना शनिवार की देर शाम को हुई। छह की संख्या में रहे बदमाशों ने घटना को अंजाम दिया।
बताया जाता है कि विवेक अपने गांव मेँ घर से थोड़ी दूरी पर  बैठा था। तभी हमलावरों ने उसे निशाना बनाकर गोलीबारी शुरू कर दी| से युवक वहीं गिर पड़ा। घटना को अंजाम देने के बाद हमलावर फायरिंग करते हुए भाग निकले। हमलावरों के भागने के बाद परिजन उसे इलाज के लिए बिहारशरीफ लेकर निकले। लेकिन, रस्ते में ही उसकी मौत हो गई। घटना पुरानी रंजिश का परिणाम बताया जा रहा है। मृतक के परिजनों का अपने ही रिसतेदार से जमीन का विवाद चल रहा था। इस बीच सूचना मिलने के बाद वारिसलीगंज थानाध्यक्ष मृत्युंजय सिंह दलबल से घटनास्थल पर पहुंचे और मामले की छानबीन की। किसी की गिरफ्तारी की सूचना नहीं है। घटना के बाद गांव में दहशत का माहौल कायम है। बताया गया कि इस गांव में हत्या की यह पहली घटना है।

swatva

विरोध मेँ सड़क पर उतरे ग्रामीण

नवादा एसपी एस हरि प्रसाथ ने रजौली के थाना प्रभारी अबधेश कुमार को लाइन हाजिर कर दिया। वारिसलीगंज थाना के दौलतपुर ग्रामीण 35 बर्षीय विवेक कुमार की हत्या के बाद रविवार की सुबह आक्रोशित ग्रामीणों ने वारिसलीगंज खराठ पथ में दौलतपुर मोड़ पर सड़क पर शव को रखकर आवागमन आबरुद कर दिया।जाम कर रहे ग्रामीणों की मांग है कि पीड़ित परिवार को गन का लाइसेंस और जान माल के सुरक्षा की गारंटी दिया जाय।संबाद प्रेषण तक जाम नहीं हटवाया जा सका जबकी एसडीपीओ श्रीप्रकाश सिंह,थानाध्यक्ष मृत्युंजय प्रसाद सिंह, विधायक अरुणा देवी मौजूद हैं।

रवीन्द्र नाथ भैया

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here