सोशल मीडिया पर भी आगे होने की दौड़

0

पटना : मौसम चुनाव का है लोगों का मिज़ाज़ भी चुनावी हो गया है। आज का ज़माना हाईटेक हो गया है। चुनाव के इस मौसम में राजनीति तो पहले से ही चुनावी रंग में रंग चुकी है। सोशल मिडिया भी चुनावी रंग में रंग गया है। अगर बात बिहार की और बिहार के नेताओं की जाए तो मामला और भी चुनावी हो जाता है। सोशल मीडिया में बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सबसे ज्यादा प्रशंसक हैं।  करीब 5 लाख के आसपास नीतीश कुमार के प्रशंसक उनसे जुड़े हुए हैं। नीतीश कुमार भी बराबर सामाजिक विषयों पर ट्वीट करते रहते हैं। अपने ट्विटर और फेसबुक पर नीतीश कुमार बिहार सरकार के सभी कार्यो का लेखा जोखा बताते रहते हैं। इस बार होनेवाले चुनाव के सारे अपडेट भी उनके ट्विटर और फेसबुक पर देखे जा सकते हैं।

अगर बात प्रशसंकों की कि जाए तो सोशल मीडिया में दूसरे नंबर पर हैं बिहार के उप मुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी।

swatva

इनके ट्विटर अकाउंट पर एक लाख अस्सी हजार और फेसबुक पर तेरह लाख से ज्यादा फॉलोवर्स हैं। अपनी सधी हुई राजनीतिक बयानों से प्रशंसकों के दिल मे इन्होंने जगह बनाई है। नीतीश कुमार की तरह अपने ट्विटर अकाउंट और फेसबुक पर ये भी भाजपा से जुड़ी सभी अपडेट देते रहते हैं।

तीसरे स्थान पर हैं उभरते हुए युवा नेता और बिहार में विपक्ष के नेता तेजस्वी यादव। इनके ट्विटर अकाउंट और फेसबुक अकाउंट पर लाखों युवा जुड़े हुए हैं। युवा नेता तेजस्वी यादव को लोग लंबे समय तक राजनीति में चलने वाला मोहरा मानते हैं। उनके प्रशंसक उनके उज्ज्वल भविष्य को लेकर कामनाएं करते रहते हैं।

मधुकर योगेश

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here