संपर्क क्रांति एक्सप्रेस में नशाखुरानों का शिकार बना युवक

0

छपरा : सारण जिले के भेलदी थाना क्षेत्र के लगन पुरा गांव निवासी जागेश्वर राय के पुत्र बिरजू राय को संपर्क क्रांति एक्सप्रेस में नशाखुरानों ने अपना शिकार बना लिया। बिरजू ने बताया कि दिल्ली से वह सुपरफास्ट संपर्क क्रांति ट्रेन से आ रहा था, जिस दौरान ट्रेन में नशाखुरानों ने उसे बतों में फंसाकर दोस्ती गांठ ली और बिस्कुट खिला दिया। इसके बाद वह बेहोश हो गया। फिर नशाखुरानों ने उसका बैग लूट लिया जिसमें 14000 नगद, कपड़ा, घरेलू उपयोग के समान, पासपोर्ट, पैन कार्ड, आधार कार्ड समेत अन्य जरूरी वस्तुएं थी। इसकी शिकायत उसने छपरा राजकीय रेल पुलिस में की। बताया जाता है कि बिरजू जेनरल टिकट लेकर स्लीपर क्लास का वेटिंग टिकट बनवाया फिर नई दिल्ली से छपरा के लिए संपर्क क्रांति में चढ़ा था। नशा खुरानी गिरोह के सदस्यों ने उसे बताया कि उन्हें कटिहार जाना है। फिर दोस्ती बढ़ाकर उन्होंने उसके साथ वारदात की। बिरजू को अचेत अवस्था में छपरा जंक्शन पर उतारा गया था।

ठंड लगने से युवक की मौत

छपरा : सारण जिलांतर्गत मुफस्सिल थाना क्षेत्र के घेघटा निवासी स्वर्गीय चेतन साह के पुत्र रामायण साह की ठंड लगने से मौत हो जाने की सूचना है। रामायण साह सना डाला पर मछली का व्यवसाय करता था। वह सुबह में घर से सना डाला पहुंचा जहां अचानक ठंड लगने से तबीयत बिगड़ गई। लोगों ने उसे सदर अस्पताल पहुंचाया जहां इलाज के क्रम में उसकी मौत हो गई। वहीं मौत के बाद डॉक्टरों ने बताया कि ठंड लगने के कारण मौत हुई है। मृतक के पुत्र के बयान पर स्थानीय थाने में यूडी केस दर्ज किया गया है।

swatva

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here