सुशांत डेथ : विप में उठी CBI जांच की मांग, उद्धव सरकार पर सिटी SP ने लगाए गंभीर आरोप

0

पटना : एक्टर सुशांत सिंह की मौत के मामले में आज बिहार सीएम नीतीश कुमार के हमले के बाद यह मामला तब और गरमा गया जब बिहार विधान परिषद में LJP की एमएलसी नूेतन सिंह ने इसकी सीबीआई जांच की मांग उठाई। एक स्वर से पक्ष—विपक्ष के सदस्यों ने महाराष्ट्र सरकार और मुंबई पुलिस की नीयत पर सवाल खड़े किये।

सदस्यों ने सुशांत राजपूत केस की जांच के लिए मुंबई गए पटना के सिटी एसपी विनय तिवारी को जबरन क्वारंटाइन करने को जांच की दिशा भटकाने से जोड़ते हुए मुंबई पुलिस और महाराष्ट्र सरकार पर गंभीर आरोप लगाये। सदस्यों ने कहा कि ऐसे में सीबीआई जांच ही एकमात्र रास्ता है जिससे दूध का दूध और पानी का पानी हो जाएगा।

swatva

उधर मुंबई में क्वारंटाइन करने के बहाने जांच से रोके गए पटना के सिटी एसपी विनय तिवारी ने कहा कि उन्हें क्वारंटाइन करना मेरी समझ से परे है। इससे बिहार पुलिस की सुशांत मामले की जांच प्रभावित होगी। मैंने अपने अधिकारियों को सूचित कर दिया है। जो सीनियर्स का आदेश होगा वो फॉलो करुंगा। तिवारी ने साफ कहा कि मुझे क्वारंटाइन न करने से जांच प्रभावित होगी। मैं क्वारंटाइन होकर ही अपने अफसरो के संपर्क में रहकर काम करूंगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here