नाखून कटा कर शहीद का दर्जा चाहते हैं राजद व कांग्रेस के नेता : अरविन्द सिंह

0

पटना: भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता अरविन्द कुमार सिंह ने कहा कि राजद व कांग्रेस घोटालेबाजों का गठजोड़ है। ये दोनों पार्टी के नेता नाखून कटा कर शहीद का दर्जा प्राप्त करने चले हैं।

भाजपा नेता ने कहा कि राजस्थान में संख्याबल की कमी तथा शीर्ष नेताओं द्वारा विधायकों के साथ अव्यवहारिक रूप से बर्ताव के कारण वे अपने नेता को अपने साथ रखने में सक्षम नहीं हैं। इसलिए वे लोग बिहार में आकर प्रदर्शन कर रहे हैं।

swatva

भाजपा प्रवक्ता ने कहा कि आप राजस्थान में जाकर अपने विधायकों को अपने नेताओं को मनाओ, अपने साथ रखने का कोशिश करो, अब यहां से एनडीए तो आपको विधायक दे नहीं देगा, आप वैश्विक महामारी कोरोना काल में प्रदर्शन करके और लोगों को कोरोना संक्रमित कराना चाहते हैं।

उन्होनें कहा कि दूसरी तरफ आप राजद के सबसे बड़े समर्थक पार्टी हैं और राजद के शासनकाल में 3 उद्योग लगाए गए, जिसमें सबसे बड़ा उद्योग अपहरण उद्योग, दूसरा रंगदारी उद्योग और तीसरा महिलाओं का उत्पीड़न का और शिक्षा के नाम पर चरवाहा विद्यालय खुलवाए।

अरविंद सिंह ने कहा कि अगर राजद शासनकाल में डॉक्टरों से अपहरण और रंगदारी टैक्स नहीं लिया जाता तो आज बिहार में कोरोना संकट में डॉक्टरों का अभाव नहीं होता। डॉक्टर बिहार से पलायन बाहर के राज्यों में नहीं करते और उस समय बिहार में जो चिकित्सकों का फसल लगता आज वह पौधा बनकर लह-लहा उठता और बिहार की सेवा करते। लेकिन, आपने तो बिहार के सारे विकास के जड़ को ही काट दिया है।

अरविंद सिंह ने कहा कि अभी भी आपको जनता की सेवा करने की मंशा नहीं है, अभी भी आप जनता को त्रस्त देखना चाहते हैं। जिससे आपको भारी चुनावी फायदा हो सके। आप जनता को समझाते, उनको मदद पहुंचाते। आप जनता को बिहार के हित में और उनके हित में चिकित्सा के लिए उनको उपाय बताते तो अच्छा होता।

बाढ़ राहत के लिए नौका और खाद्य सामग्री की व्यवस्था करने में लगते और बाढ़ पीड़ितों को मदद पहुंचाते। लेकिन, नहीं आपको तो चुनावी फायदे से मतलब है। इसलिए राहुल गांधी और तेजस्वी यादव में कोई अंतर नहीं है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here