रक्षाबंधन : सिटी बसों में महिलाओं के लिए मुफ्त सफर

0

पटना : रक्षाबंधन के दिन यानी रविवार को बिहार की महिलाएं राज्य पथ परिवहन निगम की सिटी बसों में मुफ्त सफर करेंगी। परिवहन विभाग के सचिव संजय कुमार अग्रवाल ने बताया कि महिलाएं इस सुविधा का लाभ शनिवार की रात 12 बजे से लेकर रविवार की रात 12 बजे तक उठा सकतीं हैं। इस दौरान उन्हें पथ परिवहन निगम की बसों में किराया नहीं देना होगा। महिलाओं को इस मुफ्त यात्रा की सुविधा देने का उद्देश्य उनको बिना किसी परेशानी के सुरक्षित यात्रा का संदेश देना है।
मालूम हो कि अभी पटना शहर में निगम की 76 सिटी बसें चल रही हैं। इसके अलावा मुजफ्फरपुर, दरभंगा, हाजीपुर में भी सिटी बसों का परिचालन किया जा रहा है। इन सभी में सफर करते समय महिलाओं को यह सुविधा हासिल होगी। इस संबंध में दिशा निर्देश संबंधित कर्मियों एवं निगम के क्षेत्रिय कार्यालयों को जारी कर दिए गए हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here