पटना विवि छात्र संघ चुनाव में छात्र जदयू को दो व अभाविप को तीन पद। मोहित अध्यक्ष, अंजना उपाध्यक्ष

0

पटना। पटना विवि छात्र संघ चुनाव में इस बार का मुकाबला मुख्य रूप से छात्र जदयू और अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद् (अभाविप) के बीच रहा। देर रात आए चुनाव परिणाम में मुख्य पांच पदों में से दो पद छात्र जदयूतीन अभाविप के खाते में गईं हैं।

Mohit Prakash of Chhatra JDU elected at PUSU President

 

swatva

छात्र जदयू के मोहित प्रकाश ने अध्यक्ष पद का चुनाव जीता है। उन्होंने अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद् (अभाविप) के अभिनव को करीब 1200 मतों से मात दी है। कोषाध्यक्ष के रूप में छात्र जदयू के कुमार सत्यम चुने गए हैं। अभाविप के खाते में तीन पद आए हैं।

Anjana Singh of ABVP elected as PUSU Vice President

अभाविप की अंजना सिंह उपाध्यक्ष चुनीं गई हैं। उन्होंने छात्र जदयू के आशीष पुष्कर को 400 वोटों से हराया है। वहीं मणिकांत मणि ने 300 मतों के अंतर से महासचिव का पद पाया है।

Raja Ravi, the MSc Geology pursuer from Patna Science College, elected as PUSU Joint Secretary

संयुक्त सचिव के रूप में अभाविप के राजा रवि ने जीत हासिल की है।

 

 

 

(रिपोर्ट : सत्यम दुबे)

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here