गांधी की कर्मभूमि पर नक्सली तांडव

0

वाल्मीकि नगर : बाल्मीकि नगर के गौनौली पंचायत में रविवार की देर शाम करीब डेढ़ सौ की संख्या मेें जुटे नक्सलियों ने पूर्व मुखिया मनोज सिंह को घर से बाहर निकाल गोलियों से भून डाला। उनकी मौके पर ही मौत हो गई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार नक्सली शाम चार बजे से ही अलग—अलग झुंडों में गांव के निकट इकट्ठा होने लगे थे। फिर गिरोह बनाकर सभी ने अचानक गांव पर हमला कर दिया। उनके गांव में प्रवेश करते ही गौनौली बाजार धड़ाधड़ बंद होने लगा। लोग दुकानों के शटर गिराकर दुबक गए। इसके बाद नक्सली पूर्व मुखिया मनोज सिंह के घर मे घुस गए। दहशत फैलाने के लिए उन्होंने शव के पास पर्चा भी छोड़ा। फिर वे लाल सलाम का नारा लगाते हुए जंगल की ओर निकल गए।

दो घंटे तक उत्पात, पूर्व मुखिया को भून डाला

इस सारी कार्रवाई के दौरान करीब दो घंटे तक नक्सलियों ने समूचे गांव को बंधक बनाए रखा। घटनास्थल से प्राप्त पर्चे पर हत्या की वजह पूर्व मुखिया द्वारा गरीबों, दलितों, अल्पसंख्यकों का शोषण करना बताया गया है। हत्या के करीब 1 घंटे बाद मौके पर पुलिस पहुंची। बगहा एसपी ने बताया कि इलाके की घेराबंदी कर सर्च ऑपरेशन चलाया जा रहा है तथा हत्या के पीछे के कारणों पर हर बिंदु को ध्यान में रख कर जांच की जा रही है। अभी भी इलाके में भय का माहौल बना हुआ है।

swatva

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here