नक्सलियों में बदलाव लोकतंत्र की बड़ी विजय : डीजीपी

0

पटना : बिहार के डीजीपी गुप्तेश्वर पांडेय ने कहा है कि लोकसभा चुनाव के दौरान मतदाता निडर होकर वोट कर रहे हैं। आगे होने वाले मतदान के लिए डीजीपी ने मतदाताओं से यह अपील की है कि वे शांतिपूर्ण माहौल बनाये रखें। साथ में उन्होंने यह भी कहा कि लड़कियों और महिलाओं पर बुरी नजर रखने वालों पर सख़्त करवाई होगी।
डीजीपी ने बड़े गर्व के साथ कहा कि बिहार में चुनाव के समय नक्सलियों के फ़रमान हवा हो गए हैं। कोई भी घटना नक्सली प्रभाव वाले क्षेत्रों में चुनाव के दौरान नहीं हुई है। यह बिहार के लिए ऐतिहासिक है। साथ ही यह एक शुभ संकेत भी है। अब नक्सली देश की मुख्य धारा में शामिल होने का मन बनाने लगे हैं। यह लोकतंत्र की बहुत बड़ी जीत है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here