नवादा में तीन मुखियाओं को सरकार ने किया बर्खास्त

0

नवादा : नवादा जिले के तीन मुखियाओं को बिहार सरकार ने पदमुक्त कर दिया है। पदमुक्त किये जाने वालों में माखर पंचायत, अकबरपुर प्रखंड की साहिमा खातून, नारदीगंज प्रखंड में हंडिया के मुखिया प्रमोद कुमार और कहुआरा पंचायत के मुखिया राकेश कुमार शामिल हैं।
इन पर सात निश्चय योजना की अनदेखी व मनमानी करने के साथ राशि की हेराफेरी करने का आरोप है। तीनों के विरुद्ध थाने में प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच आरंभ की गयी है। पंचायती राज मंत्री कपिलदेव कामत ने तीनों को बर्खास्त करते हुए पदमुक्त करने का आदेश दिया है।
सरकार के कायदे कानून ,दिशा निर्देश की अनदेखी करने के आलोक में तीनों मुखिया को पंचायती राज अधिनियम 2006 की धारा 18(5)के तहत अकबरपुर प्रखंड के माखर पंचायत के मुखिया साहिमा खातून, नारदीगंज प्रखंड के दो पंचायत हंडिया मुखिया प्रमोद कुमार, कहुआरा पंचायत के मुखिया राकेश कुमार को पंचायती राज विभाग ने सीएम की सात निश्चय योजना में गड़बड़ी और मंनमानी का मामला के आलोक में बर्खास्त किया गया है। पदमुक्त किये जाने के साथ ही जिले के मुखियाओं में हङकंप कायम हो गया है। वैसे तीनों पंचायतों का प्रभार फिलहाल उप मुखिया को सौंपा जा चुका है। आदेश की प्रति जिला प्रशासन को प्राप्त करायी गयी है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here