मुज़फ़्फ़रपुर : पांचवें चरण में मुजफ्फरपुर में होने वाले चुनाव के ठीक पहले राष्ट्रीय गणतांत्रिक पार्टी को झटका लगा है। राष्ट्रीय गणतांत्रिक पार्टी के मुजफ्फरपुर से उम्मीदवार बालक नाथ साहनी के प्रस्तावक संजय साहनी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। दरअसल, प्रस्तावक संजय साहनी पर करजा थाना में वारंट जारी किया गया था। वेे फ़रार चल रहे थे। पुलिस को जानकारी मिलते ही संजय साहनी को जिला समाहरणालय परिसर से गिरफ्तार कर लिया गया।