मासूम के साथ दुष्कर्म की कोशिश में वृद्ध गिरफ्तार

0
प्रतीकात्मक

नवादा : नवादा के एक गांव में मानवता उस वक्त शर्मसार हो गयी जब 60 वर्षीय बृद्ध ने तीन वर्षीय बालिका के साथ दुष्कर्म का प्रयास किया। काशीचक प्रखंड क्षेत्र में घटित घटना के बाद आरोपी को ग्रामीणों ने पकङकर पुलिस के हवाले किया है। इस बाबत परिजनों के बयान पर महिला थाना में प्राथमिकी दर्ज कर आरोपी को जेल भेजा गया है।
बताया जाता है कि तीन वर्षीया बालिका सुबह अपने घर के आगे खेल रही थी। इसी बीच गांव के ही 60 वर्षीय लालो महतो उसे बिस्कुट व टाॅफी देकर अपने बथान में लेकर चला गया। मासूम के साथ जबरन दुष्कर्म का प्रयास कर ही रहा था कि बालिका जोर—जोर से रोने लगी। आसपास के लोग दौङ पङे तथा बच्ची के मुंह में कपङा डाल दुष्कर्म की कोशिश करते उसे रंगे हाथों पकङ लिया। सूचना मिलते ही थानाध्यक्ष ने वृद्ध को गिरफ्तार कर लिया। बालिका को चिकित्सकीय जांच के लिये सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। चिकित्सकों ने उसे सुरक्षित बताया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here