महागठबंधन में विकास पर चुनाव लड़ने की हिम्मत नहीं : सुशील मोदी

0

बेगूसराय : महागठबंधन को विकास के मुद्दे पर चुनाव लड़ने की हिम्मत नहीं है यही वजह है कि वह इसे चुनावी मुद्दा नहीं बना रहा है। उक्त बातें बिहार के उपमुख्यमंत्री सुशील मोदी ने सायोनारा होटल के सभागार में पत्रकारों को संबोधित करते हुए कही। उन्होंने कहा कि महागठबंधन में एकजुटता नहीं है यही वजह है कि राहुल गांधी अधिकांश चुनावी सभा कांग्रेस प्रत्याशी के क्षेत्र में ही कर रहे हैं। जबकि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सभा गठबंधन दल के साथियों के क्षेत्र में ज्यादा किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी के चुनावी सभा में राजद के बड़े नेता शामिल नहीं हो रहे हैं यह उनके बिखराव को दर्शाता है। उन्होंने कहा कि बिहार के विकास में केंद्र सरकार ने जितनी राशि दी है उसमें सबसे ज्यादा राशि बेगूसराय को मिला है, ऐसे में बेगूसराय की जनता गिरिराज सिंह को जिताती है तो आप इन्हें केंद्रीय मंत्री बनाने के लिए वोट डालते हैं। उन्होंने भोला बाबू का जिक्र करते हुए कहा कि भोला बाबू सांसद थे तब तो बेगूसराय का इतना विकास हुआ और गिरिराज सिंह केंद्रीय मंत्री होंगे तो आप अनुमान लगा सकते हैं कि बेगूसराय का कितना विकास होगा। उन्होंने कहा कि 5 साल के मोदी सरकार में आतंकवादी घटनाएं कम हुई है। जबकि कांग्रेस राज्य में देश के किसी भी हिस्से में कभी भी बम धमाके हो जाया करते थे। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी एवं बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार एक साथ प्राचार्य कार्य में जुटे हुए हैं। इस अवसर पर एनडीए प्रत्याशी गिरिराज सिंह भाजपा के राष्ट्रीय मंत्री रजनीश कुमार, जदयू जिलाध्यक्ष भूमि पाल राय, भाजपा जिला अध्यक्ष संजय सिंह, पूर्व विधायक ललन कुमार, सुरेंद्र मेहता, लोकसभा प्रभारी डॉ राम सागर सिंह, मीडिया प्रभारी सुमित सनी, शुभम कुमार, श्रीधर मिस्र, जदयू नेता जितेंद्र कुमार सहित काफी संख्या में लोग उपस्थित रहे।

निरंजन सिन्हा

swatva

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here