लोकतंत्र को बचाने के लिए मोदी, नीतीश को सबक सिखाएं : मांझी

0

नवादा : 11 अप्रैल को लोकसभा, नवादा विधान सभा उपचुनाव है। इस चुनाव मे मोदी व नीतीश को सबक सीखाकर लोकतंत्र को आपलोग बचाये। उक्त बातें पूर्व मुख्यमंत्री सह हम पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जीतनराम मांझी ने नारदीगंज के फल्डू गांव के खेल मैदान मे आयोजित चुनावी सभा को सम्बोधित करते हुए मंगलवार को कही। उन्होने मगही मे अपना भाषण दिया। इस दौरान उपस्थित लोगो से महागठबंधन के लोक सभा राजद प्रत्याशी विभा देवी व नवादा विधान सभा उपचुनाव के हम पार्टी प्रत्याशी धीरेन्द्र कुमार सिन्हा के पक्ष मे वोट देकर भारी मतो से जीताने की अपील किया। पूर्व सीएम ने कहा मै बिहार का मुख्यमंत्री था, तो गरीब दलित समेत अन्य लोगो के उत्थान करने के लिए कई प्रकार की योजना को संचालित किया। लेकिन थोडे दिन तक ही मुख्यमंत्री बना रहा। गरीबो के लिए 20 से 25 लाख तक मकान समूचे बिहार में बनाने की योजना थी, 30 जून 2015 तक पूरे बिहार मे बना दिया जाता। सभी अनुसूचित परिवार को एक बडा बडा हॉलनूमा मकान के साथ गौशाला, शौचालय, रोडसमेत अन्य सारी व्यवस्था होती केई भी परिवार झोपडी मे नहीं रहता। आवास के लिए साढे तीन लाख देने की योजना बनायी गयी थी। आठ माह का ही कार्यकाल रहा। इसके अलावे भूमिहीन परिवारो के 5 डिसमिल भूमि दे रहे थे। खेती बारी करने के लिए खरीद कर भूमि उपलब्ध कराया जा रहा था। बेटियो की शिक्षा निश्शुल्क कर दिया था, नीतीश सब योजनही कटवा दिये। यह सब नीतीश कुमार को रास नहीं आया, क्योकि मैं भूइयां का बेटा हूं। उन्होने सभी को ठगने को काम किया है। सभी परिवार पेंशन की राशि दो सौ से बढाकर एक हजारतक करने की योजना थी। खजाने मे लूट मची हुई है। नीतीश के राज मे सृजन धोटला, स्टीमेट धोटला हुआ। लालू, राजबल्लभ को झुठा केस में फसा दिया है। वारिसलीगंज चीन मिल चालू नही हुआ। जबकि केन्द्र व राज्य मे उनकी ही सरकार है। उन्होने पीएम मोदी पर कटाक्ष करते हुए कहा कि अब चुनाव आ गया है,तो अपने आपको चौकीदार कहते है,जब यह चौकीदार है, तो देश मे चोरी कैसे हो रहा है। इस देश मे तीन सौ किलो आरडीएक्स कैसे आ गया है और देश के 44 वीर शहीद हो गये। यह कैसा चौकीदारी है आप सब थानेदार बनकर देश के बने चौकीदार को सस्पेंड करें वक्त आ गया है। 11 अप्रैल को होने बाला चुनाव मे लोकसभा राजद प्रत्याशी व विधान सभा केहम पाटी के उम्मीदवार को अपना बहुमूल्य मत देकर जीत दिलाये। 2020 में विधान सभा चुनाव होगा। तब बिहार का मुख्यमंत्री तेजस्वी यादव होगे। आपसबसभी मतभेद को भूलकर महागठबंधन के प्रत्याशी को अवश्य जीत दिलाए। उन्होने चुनाव आयोग पर भी निशाना लेते हुए कहा 11 अप्रैल को छठपर्व है, गरीब तबके लोग यह पर्व अधिक सख्या मे करते है, चुनाव आयोग ने जानबुझकर यह तिथि निर्धारित किया है ताकि गरीब तबके के लोग मत देने से बंचित हो जाय ऐसी साजिश रची गयी है। आपलोग इस दिन 10 बजे तक वोट अवश्य डाल दे, उसके बाद ही कोई काम करें। यह बात नीतीश कुमार को रास नहीं आया। प्रतिपक्ष के नेता सह पूर्व उप मुख्यमंत्री तेजस्वी यादव ने कहा सबसे पहले देर से आने के लिए क्षमाप्रार्थी हूं। लोकेशन नहीं मिलने पर इसके पहले जो जगह मिल गया। वही उतर गया था, आपके बीच आया हूं आशीर्वाद दीजिए। यह चुनाव संविधान, देश व आरक्षण बचाओ। लोकतंत्र व संविधान खतरे मे है, उसे बचाना है। बाबा साहब ने संविधान बनाये है, आरक्षण के आधार पर दलितो, पिछडो को लाभ नहीं मिल रहा है। जाति के आधार पर आरक्षण हो, जिसकी जितनी जाति हो, उसकी उतनी भागीदारी हो। पीएम मोदी पर कटाक्ष करते हुए उन्होने कहा पीएम बनने के पहले अपने को चाय बेचने बाले कहते थे। अब चौकीदार कहते फिर रहे है, उनकी कथनी व करनी मे अंतर है। मोदी का मेक इंडिया गंगा सफाई विकास की गंगा बहायेगे कुछ भी दिखाई नहीं पड रहा है। प्रतिपक्ष नेता श्री यादव ने मुख्यमंत्री को नीतीश कुमार को पलटू चाचा कहा। उन्होने कहा लालू के आशीर्वाद से नीतीश की सरकार बनी। लेकिन जनादेश का अपमान किया। यह नाम मेरे पिताजी ने रखा था पलटू राम। उन्होने हर घाट का पानी पिया,ऐसा कोई सगा नही,जिसको दगा नहीं दिया। वे भाजपा से मिलकर चोर दरबाजे से सरकार बना लिया। जनता को ठगने का काम किया,गरीबी मंहगाई, भष्टाचार चरम सीमा पर है। शराब बंदी नहीं हुई, होम डेलवरी शुरू हो गयी। अमीर लोग दारू पी रहे है। इसमे गरीब लोग फंस रहे है। नशामुक्त बिहार व भारत होना चाहियें। भाजपा भगाओ, देश बचाओ, बेरोजगारी हटाओ, आरक्षण बचाओ। मोदी के साथ नीतीश भी लोगो को सब्जबाग दिखाकर गरीबो की हकमारी किया है। 1990 के पहले लोग गुलाम थे। जब लालू की सरकार बनी तो गरीब, पिछडो, अल्पसंख्यक तबके के लिए ये आवाज बने। उन्होने साजिश के तहत लालू, राजबल्लभ को जेल भेज दिया। मोदी व नीतीश के राज्य मे 36 घोटाला हुए है। ये सृजन घोटाला  मे पकड़े गये, तब पलटीमार कर भाजपा से मिल गये। आपलोग मालिक है, मालिक के बीच न्याय मांगने के लिए आये है। 11 अप्रैल को होने वाले चुनाव मे लोक सभा राजद प्रत्याशी विभा देवी, व नवादा विधानसभा उपचुनाव मे हम पार्टी के उम्मीदवार धीरेन्द्र कुमार सिन्हा को भारी मतदेकर विजय बनाये। इस दौरान सभा में उपस्थित लोगो ने हाथ उठाकर महागठबंधन के प्रत्याशी को जीताने का आश्वासन दिया। कार्यक्रम की अध्यक्षता हम पार्टी के जिलाध्यक्ष अशोक कुमार मांझी व संचालन कार्यकारी अध्यक्ष लबकुश कुमार ने किया। मौके पर लोक सभा उम्मीदवार विभा देवी, नवादा विधानसभाप्रत्याशी धीरेन्द्र कुमार सिन्हा, विधायक प्रकाशवीर, जहानाबाद विधायक सुदय यादव, हम पार्टी के दलित प्रकोष्ठ जिलाध्यक्ष धमेन्द्र मांझी, कांग्रेस जिलाध्यक्ष आभा देवी, प्रो रामेश्वर यादव, जिलापार्षद अशोक कुमार यादव, बिनोदयादव, विजय चौधरी, बिक्रम यादव, अवध किशोर सिन्हा, राजद प्रखंड अध्यक्ष राजेन्द्र चौधरी, रालोसपा प्रखंड अध्यक्ष राजेन्द्र प्रसाद कुशवाहा, वीरेन्द्र कुमार चौहान, रेणु सिन्हा, महेश यादव, बुन्देल मांझी समेत महागठबंधन के नेतागण ने भी सभा को सम्बोधित किया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here