जीत के जश्न के बाद पुनः सक्रिय हुई भाजपा, सदस्यता अभियान 6 जुलाई से

0
Sangathan Mahamantri Ramlal addressing the meeting at Bihar BJP office in Patna on Friday

लोकसभा चुनाव के बाद आराम की मुद्रा में आयी बिहार भाजपा संगठन चुनाव को लेकर फिर से सक्रिय हो गयी है। बिहार में सदस्यता अभियान व संगठन चुनाव की तैयारी को लेकर भाजपा के संगठन महामंत्री रामलाल ने शनिवार को पटना स्थित पार्टी के प्रदेश कार्यालय में जिला से लेकर प्रदेश स्तर तक के कार्यकर्ताओं की बैठक की। पूरे प्रदेश से आए जिला सदस्यता प्रभारियों की बैठक में मुजफ्फरपुर के क्षेत्र में चमकी बुखार के कारण दिवंगत हुए बच्चों के लिए मौन प्रार्थना की गयी।
भाजपा के राष्ट्रीय संगठन महामंत्री का यह बिहार प्रवास सांगठनिक दृष्टि से अतिमहत्वपूर्ण माना जा रहा है। राष्ट्रीय संगठन महामंत्री ने सबसे पहले बिहार भाजपा की कोर कमेटी के साथ बैठक की। इस बैठक में प्रदेश अध्यक्ष सह केंद्रीय गृह राज्यमंत्री नित्यानंद राय, भाजपा विधानमंडल दल के नेता व उपमुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी, बिहार भाजपा के संगठन महामंत्री नागेन्द्र, केंद्रीय स्वास्थ्य राज्यमंत्री अश्विनी कुमार चैबे, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष नंद किशोर यादव शामिल थे। कोर कमेटी की बैठक के बाद प्रदेश भाजपा की कार्यसमिति की बैठक हुई। इसके बाद जिला सदस्यता प्रभारियों की बैठक हुई। इस बैठक में जिला प्रभारियों को सदस्य संख्या में 25 प्रतिशत की वृद्धि करने का लक्ष्य दिया गया।
बिहार साहित पूरे देश में 6 जुलाई से भाजपा का सदस्यता अभियान शुरू होगा, जो 15 अगस्त तक चलेगा। वैसे तो राष्ट्रीय स्तर पर भाजपा ने अपनी सदस्यता संख्या में 20 प्रतिशत की वृद्धि का ही लक्ष्य रखा है। लेकिन, बिहार में भाजपा संगठन अपने प्रभाव क्षेत्र में विकास करने की विशेष योजना तैयार की है। इस योजना के तहत वैसे जमात कों भाजपा के करीब लाने का प्रयास किया जा रहा है जो अब तक इस पार्टी से जुड़ें नहीं है। भाजपा कार्यकर्ता सामाजिक जिम्मेदारी निर्वहन में भी आगे बढ़ेंगे।

(सुचित कुमार)

swatva

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here