गया शहर में लगे वीपी सिंह व कर्पूरी ठाकुर की प्रतिमा : विनय कुशवाहा

0

गया : राष्ट्रीय लोक समता पार्टी के प्रदेश महासचिव विनय कुशवाहा ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार द्वारा गया में अमर शहीद जगदेव प्रसाद एवं समाजवादी नेता व पूर्व मंत्री उपेंद्र नाथ वर्मा की मूर्ति का अनावरण करने का स्वागत किया है। श्री कुशवाहा ने कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने इन महापुरुषों की प्रतिमा का अनावरण कर ऐतिहासिक कार्य किया है। श्री कुशवाहा ने कहा कि इसी तरह पूर्व प्रधानमंत्री वीपी सिंह, जिन्होंने मंडल कमीशन लागू किया था जिससे अन्य पिछड़े वर्गों को 27% आरक्षण मिला, उनकी भी प्रतिमा गया शहर में लगायी जाए। साथ ही उन्होंने बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री जननायक कर्पूरी ठाकुर द्वारा पिछड़ों एवं अति पिछड़ों को आगे बढ़ाने के लिए दिये गए योगदान को देखते हुए उनकी भी प्रतिमा गया शहर में लगायी जानी चाहिए।
उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय लोक समता पार्टी मुख्यमंत्री से आग्रह करती है कि अविलंब इन दोनों महापुरुषों की आदमकद प्रतिमा गया शहर में लगवाएं। तभी सामाजिक न्याय की परिकल्पना सही मायनों में साकार हो सकती है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here