गदहों ने बिहार के इस अस्पताल में डाला डेरा, जानिए कहां?

0

नवादा : नवादा के सदर अस्पताल में आवारा पशुओं खासकर गदहों ने डेरा डाल रखा है। ये पशु मरीजों को परेशान तो कर ही रहे हैं, अधिकारियों के कार्यालय तक को नहीं छोड़ रहे। ऐसे में परेशान मरीज और अस्पताल के कर्मी यहां आने में परेशानी का अनुभव कर रहे हैं।
बताया जाता है कि बरसात के कारण नगर के आवारा पशुओं ने सदर अस्पताल को अपना सबसे सुरक्षित ठिकाना बना लिया है। यहां रहने से लेकर खाने तक का इंतजाम बङी आसानी से हो जाता है। खासकर जब बारिश हो रही हो तो अस्पताल परिसर के आसपास खाने—पीने की वस्तुएं कचड़े में भरपूर मिल जाती हैं। इस कारण नगर के सारे पशुओं का जमावङा यहां हो जाता है। वैसे सुअर से लेकर कुत्ते तो यहां कभी भी चौबीस घंटे दिखाई पङते ही हैं। अब गदहों ने भी यहां अपना डेरा बना लिया है।

मरीजों को होती है परेशानी

पशुओं के डेरा डालने से सदर अस्पताल में भर्ती मरीजों व उनके परिजनों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। जरा सी चूक हुई नहीं कि उनका खाने—पीने का सामान गायब। और तो और दवाओं तक का गायब होना आम बात हो गयी है। ऐसे में मरीज व अभिभावक दोनों परेशान हैं।

swatva

सुरक्षा गार्ड नहीं देता ध्यान

कहने को तो सदर अस्पताल में सुरक्षा गार्ड की तैनाती है, लेकिन उन्हें आवारा पशु दिखाई तक नहीं देते। अगर दिखाई दे भी गए तो वे इस ओर ध्यान नहीं देते। नतीजतन सदर अस्पताल चलता फिरता चीङियाघर बनता जा रहा है। सदर अस्पताल में व्याप्त कुव्यस्था से हर कोई परेशान है। बावजूद इसके अधिकारियों का ध्यान इस ओर नहीं जा पा रहा है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here