धरातल पर उतरने लगीं पीएम मोदी की घोषणाएं

0

पटना : प्रधनमंत्री नरेंद्र मोदी ने बिहार को सवा लाख के पैकेज की जो घोषणा की थी, वो अब धरातल पर दिखने लगी है। महात्मा गांधी सेतु के समानांतर जो नए पुल का तोहफा प्रधानमंत्री ने दिया है इसके लिए आभार प्रकट करते हुए पथ निर्माण मंत्री नंदकिशोर यादव ने बताया कि इस पुल के निर्माण में 29 सौ करोड़ की लागत आएगी और इसे तीन-साढ़े तीन साल में पूरा कर लिया जाएगा। मंत्री नंदकिशोर यादव बिहार भाजपा महिला मोर्चा के कार्यक्रम में बोल रहे थे।
भाजपा महिला मोर्चा का यह दो दिवसीय कार्यक्रम अग्रसेन भवन में आयोजित किया गया।
श्री यादव ने कहा कि 2019 का चुनाव सामने है और नरेंद्र मोदी सरकार की योजनाओं का लाभ जिन 22 करोड़ घरों तक पहुंचा है, केवल उन घरों के लोगों से संपर्क करना है। 2019 का चुनाव जीतने से भाजपा को कोई नहीं रोक सकता है। बिहार सरकार से जिन-जिन घरों में बिजली पहुंचाया है, उन-उन घरों से संपर्क करके उसके लाभ की बात बतानी है। उन्होंने कहा कि छह बार से मैं चुनाव जीत रहा हूं और जितनी बार भी चुनाव जीता है उसमें महिलाओं का विशेष हाथ रहा है। मैं चुनाव जीतने के बाद लिस्ट मंगवाकर देखता हूं कि किसने कितना वोट दिया। पुरुषों से ज्यादा महिलाएं मुझे वोट देती हैं। इसलिए महिलाओं से जुड़़े हर कार्यक्रम में मैं चला जाता हूं।
नंदकिशोर यादव ने कहा कि जितना काम महिलाओं के लिए इस सरकार ने किया है उतना शायद ही किसी ने किया हो। विपक्ष में रहते हुए भी भाजपा महिलाओं को हर जगह स्थान देती रही है। जब से मोदी जी की सरकार आई है तब से महिलाओं का बहुत काम हुआ है। देश में लगातार स्त्री-पुरुषों का अनुपात घट रहा था। लगातार भ्रूण हत्या हो रही थी। पूरा देश चिंतित था। ऐसे में नरेंद्र मोदी ने बेटी “बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ” अभियान चलाया और आज चार साल में गुणात्मक सुधार देखने को मिल रहा है। उन्होंने कहा कि शुरू से हमारी संस्कृति में महिलाओं का विशेष सम्मान रहा है। ज्ञान सरस्वती जी के पास, शक्ति दुर्गा जी के पास और धन-दौलत लक्ष्मी जी के पास है। लोग सीता राम, राधे कृष्ण बोलते हैं। पहले नारी का नाम फिर पुरुष का नाम लेना हमारी संस्कृति रही है। उज्ज्वला गैस कनेक्शन की चर्चा करते हुए उन्होंने कहा कि गैस कनेक्शन देना कोई नई बात नहीं है लेकिन मोदी सरकार ने उज्ज्वला योजना के माध्यम से करोड़ो गरीब घरों में गैस कनेक्शन पहुंचाया है। कोयले या चूल्हे पर खाना बनाने से महिलाओं को तकलीफ होती थी। उनके दुख-दर्द को उन्होंने समझा। सुकन्या योजना सहित कई योजनाओं के माध्यम से सरकार महिलाओं के उत्थान के लिए काम कर रही है। लड़कियों के जन्म से लेकर ग्रेजुएशन तक जो भी खर्च होगा 54 हज़ार के आसपास सरकार देगी। पहले लड़कियों के पास होने पर दस हज़ार मिलते थे, लेकिन अब कोई भी लड़की जो सामान्य अंकों से भी इंटर पास होगी, उसे दस हज़ार रुपये दिए जायेंगे। कोई भी लड़की जो ग्रेजुएट या पीजी में होगी, उसे पच्चीस हज़ार दिया जायेगा।
मानस दुबे

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here