कोरोना संक्रमण को रोकने के लिए हर व्यक्ति का सहयोग जरुरी : सी पी ठाकुर

0

पटना : भाजपा के वरिष्ठ नेता पूर्व केंद्रीय मंत्री व सांसद पद्मश्री डॉ०सी०पी०ठाकुर ने कहा कि वैश्विक बीमारी कोरोना आज पूरे विश्व में अपना पैर पसार लिया है। कोरोना से आक्रांत लोगों की संख्या भारत और दुनिया में लगातार बढ़ती ही जा रही है। दुनिया के कई देशों पर इसका बड़ा भयानक असर हुआ है।

लॉक डाउन से बहुत फायदा हुआ

डॉ०ठाकुर ने कहा प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की लॉकडाउन पॉलिसी से देश को बहुत फायदा हुआ है। यह काफी सराहनीय कदम है। संक्रमण को रोकने के लिए देश में किए गए लॉकडाउन से कुछ हद तक सकारात्मक रिजल्ट मिल भी रहे हैं। 100 से 1000 केस जाने में इतनी बड़ी आबादी के बावजूद हमारे देश में 12 दिन लगे, जबकि विकसित देशों में इतने ही दिनों में 3500, 5000, 8000 केस आये हैं। लॉकडाउन के कारण ही भारत में कोरोना मरीजों की संख्या अन्य देशों की तरह तेजी से नहीं बढ़ रही है।

swatva

डॉ०ठाकुर ने कहा कोरोना वायरस संक्रमण रोकने के लिए समाज के हर व्यक्ति का सहयोग जारी रहना चाहिए। अगर एक भी व्यक्ति छूटता है, सहयोग नहीं करता है तो हम जीरो पर आ जायेंगे।

बाहर से आनेवाले सभी लोगों की अच्छे से जांच हो

डॉ०ठाकुर ने कहा बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार भी दिन-रात इसकी रोकथाम के लिए लगे हुए हैं। उन्होंने कहा इस समय काफी लोग पलायन कर बिहार आ रहे हैं। वे सभी समूह में आ रहे हैं। यह खतरे की घंटी है। बाहर से आनेवाले सभी लोगों की अच्छे से जांच हो, उसके बाद ही घर जाने दिया जाए। प्रत्येक जिला के सदर अस्पताल में कोरोना टेस्ट की व्यवस्था अति आवश्यक है। जिला प्रशासन को और अधिक सतर्क व सख्त होना पड़ेगा।

डॉ०ठाकुर ने कहा कोरोना काफ़ी खतरनाक वायरस है। ईश्वर की कृपा के अलावे सिर्फ आपकी सतर्कता ही इस बीमारी का बचाव है। डॉ०ठाकुर ने सभी से आग्रह किया कि लॉकडाउन का पूरी अनुशासन के साथ पालन करें और अपने घरों में रहें तभी कोरोना हारेगा और देश जीतेगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here