छपरा बालिका गृह में किशोरी की तबीयत बिगड़ी, भर्ती

0

छपरा : छपरा स्थित समाज कल्याण विभाग द्वारा संचालित बालिका गृह की एक किशोरी की तबीयत शुक्रवार को अचानक बिगड़ गयी। उसे शहर के सारा ढला खेमाजी टोला स्थित भाभा इंस्टीट्यूट ऑफ सोशल सर्विसेज सेंटर से इलाज के लिए सदर अस्पताल ले जाया गया। सदर अस्पताल के डॉक्टर से संपर्क करने पर उन्होंने बताया की बालिका को भर्ती कर लिया गया है। मौसमी वायरल इन्फेक्शन का लक्षण लग रहा है। फिलहाल हम उस पर नजर बनाए हुए हैं। मालूम हो कि जबसे समाज कल्याण विभाग द्वारा संचालित प्रदेश के विभिन्न बालिका गृहों में अनियमितता की खबरें आम हुईं हैं, तबसे बालिका गृह से जुड़़े मामलों में काफी एहतियात बरता जाने लगा है। अभी दो दिन पूर्व ही छपरा के इसी बालिका गृह से एक किशोरी के लापता हो जाने की खबर आई थी।
(जितेन्द्र कुमार)

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here