बक्सर का युवक कर रहा है अटल जी का श्राद्ध

0
घंट में जल तर्पण करते मंटू

बक्सर : रिश्ते सिर्फ खून के नहीं होते। वह निष्ठा और समर्पण से भी बन जाते हैं। दिवंगत पूर्व प्रधानमंत्री अटल जी और बक्सर शहर के गोलाबाजार में रहने वाले युवक मंटू सिंह के बीच का रिश्ता भी कुछ ऐसा ही है। वे स्वयं को अटल जी का मानस पुत्र मानते हैं। उनके अनुसार वे स्वयंसेवक हैं और अटल जी भी प्रचारक थे। इस तरह उन दोनों का रिश्ता बहुत पुराना है। उनका कोई पुत्र नहीं था। इसलिए उनका श्राद्धकर्म मंटू यहां बक्सर में कर रहे हैं। हिन्दू रीति-रिवाज के अनुसार उन्होंने अपना मुंडन संस्कार करा लिया है और संन्यासी जैसा वस्त्र धारण कर श्राद्ध का विधान कर रहे हैं। 29 तारीख को सति घाट पर ब्रह्मभोज का आयोजन रखा गया है। लगभग पांच सौ लोगों की सूची बनी है। सभी को किसी न किसी माध्यम से सूचना भेजी जा रही है। मंटू गोलाघाट के निवासी स्व. ओम प्रकाश सिंह के पुत्र हैं। फिलहाल वे प्रिंटिंग प्रेस चला कर अपना जीवन बसर कर रहे हैं। उनके द्वारा अटल जी का अंतिम संस्कार विधिपूर्वक करने पर काफी खर्च आ रहा है। कुछ लोग इसका मजाक भी उड़ा रहे हैं। इक्का-दुक्का ऐसे भी हैं जो व्यंग्य कर रहे हैं। यह सबकुछ जानने-सुनने के बाद भी मंटू अपने निश्चय के प्रति अटल हैं। इसको लेकर इन दिनों वे काफी चर्चा में हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here