‘बूथ मजबूत, हम मजबूत’ का गया भाजपा ने दिया मंत्र

0

गया : गया जिला भाजपा की एक बैठक जीबी रोड स्थित कार्यालय में भाजपा जिलाध्यक्ष धनराज शर्मा की अध्यक्षता मे संपन्न हुई। बैठक में आगामी लोकसभा चुनाव की तैयारी से संबंधित रणनीति पर बात की गयी। बैठक को संबोधित करते हुये लोकसभा के लिए पार्टी प्रभारी सुशील कुमार ने कहा कि देश में चुनाव का सयय नजदीक आ रहा है। विरोधी दल सरकार के खिलाफ अफवाह फैलाने का काम कर रहे हैं। इन परिस्थितियों को ध्यान में रखते हुये भाजपा के सभी कार्यकर्ता बूथ स्तर पर पार्टी की बैठक कर आमजनों तक संपर्क बनाएं। साथ ही साथ सरकार के द्वारा गरीबों के हित में किये गये कार्यों को जनता के बीच ले जाएं। इस बैठक में गया सांसद हरी मॉक्षी, पूर्व विधायक डॉ श्यामदेव पासवान, पूर्व जिलाध्यक्ष जैनेन्द्र कुमार, संगठन सह मंत्री अभय गिरि, जिला महामंत्री प्रशांत कुमार, राजेश कुमार, जिला ऊपाध्यक्ष नरेश चौधरी, प्रेम प्रकाश चिंटू, राजेन्द्र राम, कंचन सिन्हा, जयराय शर्मा, प्रवक्तायुगेश कुमार, आइटी सेल संयोजक कमल सिन्हा, हरे राम सिंह, कमलेश सिंह, सभी मंडल अध्यक्ष उपस्थित थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here