भाजपा कार्यसमिति : 2019 के लिए ‘जीत का गुरुमंत्र’

0

गया : बिहार भाजपा प्रदेश कार्यसमिति की बैठक में कार्यकर्ताओं को 2019 में होने वाले लोकसभा चुनाव हेतु ‘जीत का गुरुमंत्र’ बताया गया। बिहार भर से आए भाजपा के लगभग 600 से ज्यादा प्रतिनिधियों के साथ दो दिनों तक वरिष्ठ नेताओं ने गहन संवाद किया। प्रदेश अध्यक्ष नित्यानंद राय ने कहा कि बिहार के सभी बूथों पर भाजपा की मजबूत उपस्थित सुनिश्चित करके हम बिहार में लोकसभा की सभी 40 की 40 सीटें जीतेंगे। भाजपा का असली मकसद तभी पूरा होगा जब हम 51 प्रतिशत मत प्राप्त करेंगे। इसी क्रम में उन्होंने राजद और कांग्रेस पर भी तीखे हमले किये। राहुल गांधी व तेजस्वी यादव पर कहा कि जो भारत माता का जायकारा नहीं लगा सकता वो मानसरोवर जाकर क्या करेगा! परिवार की विरासत को आगे बढ़ाना ही जिसका मकसद हो वो देश-प्रदेश का भला कैसे करेगा।
समापन सम्बोधन में भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री व बिहार प्रभारी भूपेंद्र यादव ने नरेंद्र मोदी सरकार की विकास योजनाओं के बारे में बताते हुए कहा कि ‘सबका साथ, सबका विकास’ से बेहतर गवर्नेंस का कोई और मॉडल नहीं हो सकता। भारत के सर्वांगीण विकास एवं ट्रांसफ़ॉरमेशन के लिए भाजपा ने राष्ट्रव्यापी आन्दोलन खड़ा किया है। हमारी पार्टी परिवार की पार्टी नहीं है, बल्कि पार्टी ही हमारा परिवार है। बिहार में भाजपा सभी 40 सीटें जीते यह संगठन और विचारधारा की ताकत के बल पर हम कर दिखाएंगे। भूपेंद्र यादव ने कहा कि मोदी सरकार के साढ़े चार सालों में 22 करोड़ आम लोगों का जीवन बेहतर हुआ है। 2014 में एनडीए में 14 दल थे और आज 2018 में 30 दल एनडीए में हैं। लेकिन यूपीए खत्म होता जा रहा है। 2014 में 5 राज्यों में एनडीए की सरकार थी आज 2018 में 19 राज्यों मे एनडीए की सरकार है।

कार्यसमिति की बैठक के अंतिम सत्र को सम्बोधित करते हुए उपमुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी ने कहा कि बिहार के 65 प्रतिशत मतदाता एनडीए के साथ हैं इसलिए यहां 2019 में लोकसभा चुनाव के दौरान 65 प्रतिशत बनाम 35 प्रतिशत के बीच लड़ाई है। हम राष्ट्रवाद के वैचारिक अधिष्ठान, प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का नेतृत्व, अमित शाह के संगठन कौशल व केन्द्र तथा राज्य सरकार के कामों के आधार पर जनता के बीच जायेंगे। श्री मोदी ने कहा कि बिहार में महागठबंधन टूट चुका है। जदयू महागठबंधन का चेहरा था जिसपर पिछले चुनाव में बड़ी जीत मिली थी। दूसरी ओर नीतीश कुमार के आने से एनडीए और मजबूत हुआ है। राजद परिवार में महाभारत छिड़ चुका है तेज प्रताप यादव घर पर रहते हुए भी राजद की बैठक और यहां तक भारत बंद में भी शामिल नहीं होते हैं। यह पारिवारिक संघर्ष जल्द ही गुल खिलाने वाला हैं नरेन्द्र मोदी आज भी देश की जनता की पहली पसंद हैं। इस अवसर पर प्रदेश मीडिया प्रभारी, प्रदेश प्रवक्ता, सह मिडिया प्रभारी, प्रदेश के वरिष्ठ नेता और मंत्री, सांसद हरी मांझी व अन्य उपिस्थत थे।

swatva

(अखिलेश कुमार)

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here