बिहार भाजपा की नई टीम घोषित, जानें-कौन क्या बना!

0

पटना : विधानसभा चुनावों की आहट के बीच आज शुक्रवार को बिहार भाजपा ने अपनी नई राज्य कार्यकारिणी का गठन कर दिया। प्रदेश भाजपा अध्यक्ष संजय जायसवाल ने अपनी नई टीम की घोषणा करते हुए सभी समीकरणों को साधने की कोशिश की है।

12 लोगों को बनाया गया पार्टी उपाध्यक्ष

आज जारी सूची के अनुसार इस बार राज्य भाजपा में 12 लोगों को उपाध्यक्ष बनाया गया है। इसमें मुजफ्फरपुर से सांसद अजय निषाद, सिवान के पूर्व सांसद ओम प्रकाश यादव, विधायक मिथिलेश तिवारी, राजेंद्र सिंह, राजेंद्र गुप्ता, राधामोहन शर्मा, प्रमोद चंद्रवंशी, पिंकी कुशवाहा, नीतीश मिश्रा, राजेश वर्मा, राजीव रंजन, बेबी कुमारी को शामिल किया गया है। वहीं दरभंगा के सांसद गोपाल जी ठाकुर, देवेश कुमार, मृत्युंजय झा, सम्राट चौधरी, विनय सिंह श्यामा सिंह, निवेदिता सिंह, रविंद्र चरण यादव, सुरेश राम और अनिल शर्मा को प्रदेश उपाध्यक्ष के पद से हटा दिया गया है।

swatva

नागेंद्र जी को फिर मिली संगठन की जिम्मेदारी

बिहार भाजपा ने नित्यानंद राय के कार्यकाल में संगठन का काम देख रहे प्रदेश संगठन महामंत्री नागेंद्र जी (नागेंद्र नाथ त्रिपाठी) तथा प्रदेश सह संगठन महामंत्री शिवनारायण महतो को फिर से संगठन की जिम्मेदारी सौपीं है।

विदित हो कि पूर्व बिहार भाजपा अध्यक्ष नित्यानंद राय के टीम में 4 महामंत्री बनाए गए थे जिसमें से तीन महामंत्री की छुट्टी कर दी गई है, सिर्फ सुशील चौधरी को ही रीपीट किया गया है। राजेंद्र सिंह, राधा मोहन शर्मा तथा प्रमोद चंद्रवंशी को महामंत्री पद से हटा दिया गया है। इनके जगह इसबार देवेश कुमार, जनक राम, संजीव चौरसिया तथा सुशील चौधरी को प्रदेश महामंत्री बनाया है। ये चारो नागेंद्र जी के सहायक के रूप में काम करेंगे।

प्रदेश मंत्री के तौर पर भाजपा ने 12 लोगों को जिम्मेदारी सौंपी है, जिसमें रूपनारायण मेहता, अमृता भूषण, प्रवीण ताती, सिद्धार्थ शंभू , शंभू शरण, पटेल. बेबी चंकी, धर्मशिला गुप्ता, अजय यादव, सजल झा, पूनम शर्मा, शीला प्रजापति और संजीव क्षत्रिय शामिल हैं। वहीं बिहार बीजेपी ने दिलीप जायसवाल को कोषाध्यक्ष तथा श्यामा सिंह को सह कोषाध्यक्ष बनाया है।

प्रदेश मंत्री के तौर पर ऋतुराज सिन्हा, देवनारायण मंडल, पिंकी कुशवाहा, राजेश वर्मा,राम लखन सिंह, जगन्नाथ ठाकुर, भीम साहू, उमेश प्रसाद, विश्वकर्मा तथा गनौरी मांझी को इसबार जगह नहीं मिली है।

इसके अलावा बिहार भाजपा ने अभय कुमार गिरी को क्षेत्रीय संगठन मंत्री ( मगध, भोजपुर तथा रोहतास ) बनाया है। देवेश कुमार को मुख्यालय प्रभारी के जिम्मेदारी से मुक्त कर दिया गया है। उनके जगह पार्टी ने सुरेश रूंगटा को मुख्यालय प्रभारी बनाया है। वहीं सतपाल नरोत्तम को कार्यालय मंत्री बनाया गया है।

मनन कृष्णा को एकबार फिर सोशल मीडिया/ IT प्रदेश संयोजक तथा मुकुल सिंह को सोशल मीडिया/ IT मुख्यालय की जिम्मेदारी सौंपी है।

मनोज शर्मा, प्रेमरंजन पटेल, संजय टाइगर, निखिल आनंद, अखिलेश सिंह, विवेकानंद पासवान, अरविन्द सिंह, अफजर शम्शी और राम सागर सिंह को प्रदेश प्रवक्ता बनाया है। जबकि एमएलसी नवल किशोर यादव, पूर्व विधायक राजीव रंजन, विश्वमोहन कुमार, अजीत चौधरी, जीवेश मिश्रा और आनंद झा को प्रदेश प्रवक्ता के पद मुक्त किया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here