भगवान कृष्ण की छठी पर झूमे भक्त

0

गया : आज भगवान श्री कृष्ण की छठी है। गया के इमामगंज प्रखंड के शिदपुर गांव में मां देवी मंदिर में भगवान श्रीकृष्ण की छठी पर भजन कीर्तन का आयोजन किया गया जिसमें श्रद्धालुओं का उत्साह देखते ही बन रहा था। इससे पहले लड्डू गोपाल को दूध, दही, शहद, पुष्पों के रस, सुगंधित इत्र और जल से अभिषेक कराया गया। इसके बाद मंत्रोचारण के दौरान भगवान को वस्त्र पहनाया गया तथा नंदलाल की विधिवत पूजा की गई। भजन-कीर्तन में भाग लेने के लिए काफी संख्या में लोग पहुंचे। श्री कृष्ण के बाल रूप को कढ़ी—चावल, लड्डू, टाफी सहित कई प्रकार के मिष्ठान का भोग लगाकर उसे भक्तों के बीच वितरित किया गया। इस मौके पर सभा के अध्यक्ष महेंद्र गिरी, अनिल गिरी, निरंजन पाठक सहित अन्य लोग उपस्थित थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here