आवारा कुतों के हवाले पकरीबरांवा प्रखंड कार्यालय  

0

नवादा : पकरीबरांवा प्रखंड कार्यालय में सन्नाटा पसरा था। बीडीओ छोड़ सभी पदाधिकारी व अधिकारी गायब थे। यंहा तक कि प्रखंड कार्यलय के बड़ा बाबू को छोड़ सभी प्रखंड कर्मी फरार थे। प्रखंड कर्यालय में पीएचडी का प्रशिक्षण चल रहा था इसलिये बीडीओ भी आवास पर ही थे। प्रखंड के दूरदराज से आये लोग भी एक चक्कर लगाते और वे भी निराश होकर चले जाते। जिसके कारण पूरा कार्यालय पर सन्नाटा ही पसरा था। जिसके कारण इस भीषण गर्मी में कुत्ते आराम फरमा रहे थे। बता दें प्रखंड में बीडीओ और सीओ के अलावे कोई पदाधिकारी सप्ताह में एक से दो दिन ही मिलेंगे। क्योंकि इन सभी कर्मियों का आवास जिला मुख्यालय में है। यही हाल अन्य कर्मियों का है। जबकि प्रखंड कार्यलय में कई ऐसे भी कर्मियों का आवास है जो कई वर्ष पूर्व यंहा से ट्रांसफर हो चुके हैं व सेवनिबृत हो चुके हैं। बीडीओ व सीओ भी अधिकांश नहीं ही रहते है क्योंकि वे कभी मीटिंग में चले जाते है तो कभी क्षेत्र की जांच में रहते है। जिसके कारण अन्य पदाधिकारी व कर्मी भी फरार रहते हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here