स्वामी केशवानंद ने गरीबों के बीच कंबल बांटा

0

परबलपुर : बड़ीमठ, गुरुधाम में उत्तराधिकारी स्वामी केशवानंद ने आज करीब दो सौ से अधिक गरीबों के बीच कंबल बांटे। उन्होंने बताया कि जरूरतमंदों और असहायों की सेवा के लिए उदार भक्त मिल जाते हैं। इसी क्रम में गया के उद्योगपति मुन्नू बाबू ने इस कार्य में पूरा सहयोग किया। कुछ दिन पूर्व साड़ी व धोतियों का वितरण किया गया था। इस मौके पर डॉ ओमप्रकाश आर्य, प्रखंड विकास पदाधिकारी विजय कुमार सिंह, थाना प्रभारी अनिल कुमार, अलामा पंचायत के मुखिया रामानंद यादव, मांझी ठाकुर, मठ के प्रबंधक राजेंद्र सिंह, भोली बाबू, बिनोद कुमार उपस्थित थे। स्वामी जी मोरारी बापू की कथा में शामिल होने के बाद सिमरिया से यहाँ पहुंचे हैं। द्वारका, गुजरात में गरीब, अनाथों के लिए चालीस वर्षों से कार्य कर रहे हैं। उनकी संस्था सनातन सेवा मंडल, बिहार में भी असहायों के बीच कार्य कर रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here