सड़क हादसे में युवक की मौत के बाद हंगामा

0

नवादा : रजौली—नवादा पथ पर सीमरकोल मोड़ के पास अज्ञात वाहन से कुचलकर शुक्रवार को एक विकलांग युवक की मौत हो गयी। दुर्घटना के बाद लोग काफी उग्र हो गए। स्थानीय ग्रामीणों ने एनएच—31 को घंटों जाम कर दिया। बाद में बीडीओ के समझाने व मुआवजा देने के आश्वासन के बाद जाम को समाप्त किया गया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया। इस बावत अज्ञात वाहन चालक के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज की गयी है।
बताया जाता है कि विकलांग पप्पु रवानी शुक्रवार को देर रात घर वापस लौट रहा था। अचानक तेज रफ्तार से आ रहे अज्ञात वाहन की चपेट में आ जाने से उसकी मौत दुर्घटना स्थल पर ही हो गई। सुबह उसका शव एनएच पर पड़ा हुआ देख ग्रामीण आक्रोशित हो उठे तथा मार्ग को जाम कर दिया। सूचना पर वहां पहुंचे बीडीओ प्रेमसागर मिश्र ने लोगों को समझा—बुझा कर जाम समाप्त कराया। बता दें राजमार्ग संख्या 31 पर आये दिन सिमरकोल मोड़ के पास दुर्घटना होती रहती है। बावजूद प्रशासन की तरफ से वहां कोई व्यवस्था अबतक नहीं की गयी है। पथ के जाम रहने से दूर सफर करने वालों को कठिनाईयों का सामना करना पङा।
(रवीन्द्र नाथ भैया)

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here