आरके सिंह के नामांकन की तैयारी; “लाल सलाम से लालू सलाम पर आ गए वामपंथी”

0

आरा : आरा लोकसभा से राजग समर्थित भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी आरके सिंह के नामांकन की तैयारी को लेकर एक बैठक गुरुवार को स्थानीय राजग चुनाव कार्यालय में किया गया। इस बैठक में आरा के सभी लोकसभा पदाधिकारी, सभी मंडल अध्यक्ष, सभी मंडल प्रभारी, जिला पदाधिकारी, मंच, मोर्चा, प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष संयोजक शामिल हुए।
इधर जदयू के वरिष्ठ नेता भगवान सिंह कुशवाहा ने राजग प्रत्याशी आरके सिंह के पक्ष में जगदीशपुर में सभाएं की। इस दौरान उन्होंने सभी मतदाताओं से आरके सिंह को जीत दिलवाकर नरेंद्र मोदी का हाथ मज़बूत करने का आग्रह किया। उन्होंने कहा कि भाकपा माले समेत सभी वामपंथी दलों के लिए भ्रष्टाचार कोई मुद्दा नहीं रह गया है और अब वे लाल सलाम से लालू सलाम पर आ गए हैं।

Ex MLA Sunil Pandey addressing the meeting in favor of NDA candidate RK Singh

बुधवार को तरारी विधानसभा के अंतर्गत राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन कार्यकर्ता सम्मेलन का भी आयोजन किया गया। इस सम्मेलन में ऊर्जा राज्यमंत्री सह आरा लोकसभा के प्रत्याशी राज कुमार सिंह ने सभा को संबोधित करते हुए तरारी विधानसभा के सभी कार्यकर्ता सहित पूरे विधानसभा क्षेत्र के सभी मतदाताओं से आग्रह किया कि देश का सम्मान तथा गरिमा बनाए रखने के लिए भाजपा को वोट दें। उन्होंने सभी से 26 अप्रैल को अपने नामांकन में शामिल होने का आग्रह भी किया। इस सम्मेलन को पूर्व विधायक सुनील पांडेय ने भी संबोधित किया।
(सुजीत सुमन)

swatva

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here