पलटू राम, अफवाह मियां और मौसम विज्ञानी ने किया बिहार का सत्यानाश : राजद

0

छपरा : सारण युवा राजद के प्रदेश उपाध्यक्ष सुनील राय ने आज कहा कि दलित व पिछड़े वर्ग के लोग बाबा साहेब को भगवान मानते हैं। ऐसे में दाऊदपुर में बाबा साहेब की प्रतिमा खंडित करना बहुत निंदनीय है। प्रतिमा खंडित करने वाले असामाजिक एवं सामंती तत्वों को चिन्हित कर प्रशासन करवाई करे। उन्होंने कहा कि ‘पलटू राम’ और ‘अफवाह मियां’ दोनों विज्ञापन और प्रचार की सरकार चला रहे हैं। बड़े—बड़े होर्डिंग लगाकर किसानों को सहायता करने का प्रचार करते हैं। लेकिन यह सब केवल दिखावा है। किसानों के नाम पर वे घड़ियाली आंसू बहाते हैं। आज किसानों को खाद सरकार द्वारा निर्धारित दाम पर नहीं मिल रहा है। किसान की चिंता केंद्र और राज्य सरकार को नहीं है। किसान मजबूर होकर अधिक दाम में खाद खरीदने को विवश हैं। यह बहरी केंद्र और राज्य सरकार कान बंद किए हुए है। यह सरकार अफसरशाही सरकार है। पलटू राम और अफवाह मियां दोनों ने अफसरों को लूट की छूट दे दी है। उनके साथी मौसम विज्ञानी जी को केवल अपनी पत्नी, भाई, बेटे, परिवार की चिंता रहती है। आने वाले लोकसभा चुनाव में मौसम विज्ञानी, पलटू राम और अफवाह मियां की जनता जमानत जप्त कर देगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here