गया कॉलेज की छात्रा श्रुति सिंह ने किया अंगदान

0

गया : गया कालेज की बीकॉम थर्ड पार्ट की छात्रा श्रुति सिंह ने अंगदान कर छात्राओं को समाजसेवा में आगे बढ़ने का संदेश दिया है। श्रुति सिंह लंबे समय से राष्ट्रीय सेवा योजना से जुड़ कर समाजसेवा में अपनी भूमिका निभा रही हैं। श्रृति सिंह गया काॅलेज गया की एक होनहार छात्रा हैं। हाल ही में हुए मगध विश्वविद्यालय छात्र संघ चुनाव में भी श्रृति सिंह ने काफी वोट से विजय प्राप्त की थी। फेस ऑफ गया की पहचान रखने वाली श्रृति सिंह अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद् से भी जुड़़ी हुई हैं। श्रुति सिंह के पिता शत्रुघन सिंह जी को भी 1984 में राष्ट्रपति द्वारा वीरता पुरस्कार दिया गया था। श्रुति सिंह ने बताया कि हमें समाज के लिए कार्य करने की प्रेरणा राष्ट्रीय सेवा योजना, मगध विश्वविद्यालय के समन्वयक डाॅ ब्रजेश राय से मिली। उन्होंने जो हमें शिक्षा दी उसने मेरे जीवन में परिवर्तन ला दिया। अब मेरा फोकस युवाओं को अंगदान करने के प्रति जागरूक करने पर है। मैं चाहती हूं कि हरेक युवा अपना अंगदान करे क्योंकि मृत्यु के बाद हमारा अंग ऐसे भी नष्ट हो जाता है। क्यों ना हम अंगदान कर वंचित लोगों को एक नया जीवन प्रदान करें।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here