सीआरपीएफ जवानों ने चलाया सफाई अभियान

0

नवादा : नवादा के उग्रवाद प्रभावित कौआकोल प्रखंड मुख्यालय में कैंप कर रहे केन्द्रीय रिजर्व पुलिस बल कंपनी 215 के जवानों ने स्वच्छता अभियान चला सङकों की सफाई की। कैंप से लेकर सोखोदेवरा आश्रम तक करीब एक किलोमीटर पथ की सफाई करते हुए लोगों को स्वच्छता के बारे में बताया भी गया। अभियान का नेतृत्व सहायक कमांडेंट विनोद कुमार व निरीक्षक सुधीर झा ने किया।
उन्होंने बताया कि यह प्रखंड मलेरिया प्रभावित क्षेत्र है। प्रतिवर्ष यहां मलेरिया से दर्जनों लोगों की मौत होती है तथा सैकड़ों लोग पीङित होते हैं। डीडीटी छिङकाव के बावजूद मलेरिया का प्रकोप थमने का नाम नहीं ले रहा है। इसके जनक मच्छर होते हैं जो घर के आगे—पीछे फैली गंदगी के कारण उत्पन्न होते हैं। पिछङा व अशिक्षित लोगों की संख्या अधिक होने के कारण लोग इसे दैविक प्रकोप समझ बैठते हैं। सच्चाई यह है कि यह रोग गंदगी व सफाई के अभाव में तेजी से फैलता है। ऐसे में सफाई का महत्व बढ जाता है। अभियान के माध्यम से लोगों में जागरूकता लाने का कार्य आरंभ किया गया है ताकि लोग देखादेखी ही सही, स्वच्छता के प्रति आकर्षित हो सकें।
उन्होंने जल्द ही मलेरिया से बचाव के लिए जंगली क्षेत्रों में निवास करने वालों के बीच मच्छरदानी व अन्य सामग्री उपलब्ध कराने की घोषणा की है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here