छपरा : सारण में भाकपा कार्यकर्ताओं ने वाम दलों के आह्वान पर आज शहर में प्रतिरोध मार्च निकाला तथा नगर पालिका चौक पर प्रदर्शन किया। इस दौरान प्रदर्शनकारियों ने संविधान बचाओ देश बचाओ और धर्मनिरपेक्षता बचाओ आदि के नारे लगाए। जुलूस में पार्टी के जिला सचिव रामबाबू सिंह चौहान, प्रसाद सिंह, डॉक्टर केएन सिंह, नागेश्वर राय, अमरनाथ प्रसाद, श्री भगवान तिवारी, ब्रजकिशोर शर्मा, सुरेश शर्मा, सुग्रीव प्रसाद गुप्ता, रामाशंकर सिन्हा, पशुपतिनाथ सिंह, मनोज कुमार, मैनेजर यादव आदि शामिल थे।