बाल गृह के बच्चों के साथ रोटरी व इनर व्हील क्लब ने मनाया क्रिसमस

0

छपरा : रोटरी क्लब एवं इनर व्हील सारण के संयुक्त तत्वावधान में प्रभुनाथ नगर स्थित बाल गृह में आज हर्षोल्लास के साथ क्रिसमस मनाया गया। इसमें बालगृह के बच्चों ने क्रिसमस टोपी पहन कर केक काटा तथा रोटरी सारण एवं इनर व्हील सारण की तरफ से बच्चों के बीच चाॅकलेट, बिस्कुट तथा केक का वितरण किया गया। बच्चे खुशी से झुम उठे। इस अवसर पर रोटरी सारण के संस्थापक अध्यक्ष श्याम बिहारी अग्रवाल ने कहा कि बाल गृह के बच्चे अपने परिवार से बिछड़े हुए हैं। इन्हें पारिवारिक माहौल देना अति आवश्यक है। इन्हीं बातों को ध्यान में रखते हुए रोटरी सारण एवं इनर व्हील सारण ने इन बच्चों के बीच क्रिसमस मनाया। इन बच्चों की खुशी देख कर जो आत्मसंतुष्टि मिलती है, वो और कहीं नहीं मिलती है। इनर व्हील सारण की अध्यक्ष अनु जायसवाल ने बताया इन बच्चों के बीच आकर क्रिसमस मनाने से लगा कि माता पिता से दूर इन बच्चों को भी खुश होने का हक है। इसलिए हम सभी बहनें इनके साथ क्रिसमस मनाने आयीं हैं। इस अवसर पर रोटरी सारण के संस्थापक अध्यक्ष श्याम बिहारी अग्रवाल, अध्यक्ष राजेश जायसवाल,सचिव चन्द्र कान्त द्विवेदी, इनर व्हील की अध्यक्ष अनु जायसवाल,सचिव अनिता राज,रोटरी सारण के आगामी अध्यक्ष सुरेन्द्र कुमार गुप्ता, पुर्व अध्यक्ष राकेश कुमार, सदस्य मनोज कुमार गुप्ता, अजय प्रसाद, इनर व्हील से सुषमा गुप्ता, रूपा गुप्ता, तनुजा जायसवाल आदि उपस्थित होकर बाल गृह के बच्चों के साथ क्रिसमस मनाया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here