7 मई : सिवान की मुख्य ख़बरें

0
30 सितंबर : सिवान की मुख्य ख़बरें

कोरोना से बचाव के लिए लोगों के बीच किया मास्क व सैनिटाइज़र का वितरण

सिवान : भाजपा युवा मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष, सांसद माननीय पूनम महाजन एवं प्रदेश अध्यक्ष दुर्गेश कुमार सिंह के आह्वान पर देश में बढ़ रहे कोरोना वायरस के संक्रमण पर रोकथाम के लिए अभियान चलाया जा रहा है। ऐसे में सदर विधायक व्यास देव प्रसाद के सौजन्य से माक्स और हैंड सैनिटाइज़र भाजपा युवा मोर्चा के जिला अध्यक्ष मुकेश कुमार बंटी के नेतृत्व में वितरित किया गया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि प्रथम चरण में नगर के सभी वार्डों में घूम-घूम कर पूरे नगर वासियों को माक्स एवं हैंड सैनिटाइज़र डोर-टू-डोर कैंपेन के तहत वितरण किया जा रहा है।

कोरोना वायरस से बचने के लिए सिर्फ माक्स, हैंड सैनिटाइज़र एवं सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करते हुए इस कार्यक्रम को चलाया जा रहा है। दूसरे चरण में ग्रामीण क्षेत्रों में भी या कैंपेन चलाया जाएगा और डोर-टू-डोर कैंपेन के तहत इस कार्यक्रम को पूरा किया जाएगा। इस मौके पर उपस्थित भाजपा युवा मोर्चा के जिला उपाध्यक्ष अजीत कुमार, प्रशांत दुबे उपस्थित रहे।

swatva

डॉ विजय कुमार पांडेय

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here